Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाजपा सरकार में जंगल राज कायम – सुशील पासी

Published on: 18-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। भाजपा सरकार के विरोध में विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी सुशील पासी को भारी मात्रा में पुलिस बल ने महराजगंज के एक होटल पर ही रोका, जिससे आहत सुशील पासी ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा तथा कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है तथा भाजपा के तानाशाह मुख्यमंत्री व बड़े नेता लोकतंत्र की हत्या कर गरीबों, नौजवानों और मजलूमों को अपनी आवाज उठाने नहीं दे रहे हैं, तथा जुर्म व अत्याचार का पूरे प्रदेश में बोलबाला है।

बताते चले की कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगाई महिला अत्याचार पेपर लीक व पूरे प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने जैसे अनेक मुद्दों को लेकर आज पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं द्वारा विधानसभा का घेराव करने हेतु कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लखनऊ पहुंचना था।

उसी के परिपेक्ष में आज दिनांक 18 दिसंबर को सुबह 10:00 बजकर 15 मिनट पर जैसे ही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व बिहार विधानसभा प्रभारी सुशील पासी दलबल के साथ अपने घर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले वैसे ही तहसील गेट के पास स्थित एक होटल के समीप भारी मात्रा में सुशील पासी व उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और कार्यक्रम में नहीं जाने दिया।

जिससे आहत सुशील पासी की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ताओं ने कस्बे के तिराहे से होते हुए तहसील परिसर में जाकर सरकार विरोधी जमकर नारे लगाए और कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है, तो वहीं राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में जंगल राज है महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

किसान हैरान व परेशान है गरीब लाचार है सरकार खुद दंगा करा रही है, चाहे वह संम्भल का मामला हो या बहराइच का मामला हो हर जगह जातिवाद में बांटने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के नेता कर रहे हैं तथा हम सभी अन्याय जुल्म व अत्याचार तथा किसानों की जनहित की समस्याओं को लेकर लखनऊ जा रहे थे।

हम सभी लोगों को भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस बल ने रोका जो लोकतंत्र की हत्या है। वही सुशील पासी ने कहा कि आज लोकसभा के अंदर अमित शाह ने डॉ भीमराव अंबेडकर जो संविधान निर्माता है उनके अपमान करने का काम किया है, जो अक्षम्य है, और देश के करोड़ों लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान करते हैं।

उनका अपमान करने वाले ऐसे भाजपा नेता को माफी मांगनी ही पड़ेगी नहीं तो यह आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा। इस मौके पर भगवान दिन फौजी, सत्रोहन पासी, छेदी पासी, बृजेश पासी, रमेश पासी, अर्जुन पासी, राधेश्याम पासी, विचित्र चौधरी सहित साइकिलों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel