प्रमुख समाचार
खबर #1 अब ओवैसी ने बताया PDA का नया मतलब- पलट दिया अखिलेश, राम मंदिर जाने पर भी कसा तंज ✦
खबर #2 Chhath Puja 2026: आज दिया जाएगा सूर्य देव का संध्‍या अर्घ्‍य, शुभ मुहूर्त सहित पढ़ लें पूजा की सही विधि ✦
खबर #3 दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिलेगी राहत? AQI पहुंचा 400 के पार; जहरीली हवा से घुट रहा दम ✦
खबर #4 IND vs NZ 5th ODI LIVE SCORE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, अर्शदीप सिंह ने विल यंग को भेजा पवेलियन ✦
खबर #5 विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी कैसे तय हुई? होने वाले सास-ससुर ने बताया, देखें VIDEO ✦
खबर #6 ईरान बार-बार बनाता है बहरीन को निशाना, ये छोटा देश अमेरिका के लिए क्यों है अहम ✦
खबर #7 PM मोदी ने मेट्रो में डीके शिवकुमार के लिए खरीदा था टिकट, कर्नाटक के सीएम ने खुद सुनाया पूरा किस्सा ✦
खबर #8 IMD ने दी चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान 'अकवान', मचाएगा तबाही ✦
खबर #9 बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नहीं राष्ट्रीय गौरव दिवस मनाने की मांग, सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, CM हाउस घेराव की भी चेतावनी ✦
खबर #10 भगोड़े ललित मोदी ने हासिल की ब्रिटिश नागरिकता, खुद की घोषणा, कहा- 'ये एक सौभाग्य है' ✦
खबर #11 होर्मुज में धधके तीन जहाज, समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों से टकराकर लगी आग ✦
खबर #12 UN में मौत की सजा पर रोक का प्रस्ताव पास, भारत-अमेरिका समेत 33 देशों ने किया विरोध ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Sunday, 15 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
Sirmour News: मिश्रा एकादश, पातलियों, धारटीधार, भूपपुर, पांवटा वारियर्स और आरआर स्पोर्ट्स ने जीते मैच  •  दुर्ग में महिला ने सीलबट्टे से हमला कर भाई को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में खुला हत्या का राज  •  लखनऊ में कुकरैल नाइट सफारी परियोजना पर लगा ग्रहण, अब नए सिरे से बनेगा महत्वाकांक्षी योजना का खाका  •  भारत समिट वीजा विवाद: कार्यक्रम में न पहुंच सके प्रतिनिधियों से राहुल गांधी ने मांगी माफी  •  आजम खान नहीं आए लखनऊ, समर्थकों में छाई मायूसी; उम्र बनी वजह या फैसले के पीछे कारण कुछ और ?  •  भारत को ट्रेड डील पर मिलेगी खुशखबरी! प्रतिद्वंद्वी देशों के मुकाबले टैरिफ में फायदा देगा अमेरिका  •  अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र  •  नोएडा में छठ पूजा के दौरान पर इन 6 रूट पर रहेगा डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी  •  कश्मीर वैली में रेलवे स्टेशन पर 44 डब्बों में मिला 1500 किलो सड़ा हुआ भैंस का मांस  •  Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद
होम » राष्ट्रीय » खबर का पेज

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी की तरफ से कहा गया कि मंत्रालय को ऐसे कई भारतीय नागरिकों से मदद और सहायता के अनुरोध मिले हैं, जो प्राइवेट टूर ऑपरेटरों द्वारा आयोजित यात्राओं के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे, लेकिन उनके पास चीन के लिए जरूरी एंट्री परमिट और वीजा नहीं थे, और वे नेपाल में फंस गए।

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे भारत से अपनी यात्रा तब तक शुरू न करें जब तक कि पूरी यात्रा के लिए जरूरी सभी ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स न मिल जाएं। कन्फर्म डॉक्यूमेंट्स के बिना या जरूरी डॉक्यूमेंट्स मिलने की उम्मीद में यात्रा शुरू करने से फंसने की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन | Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि तीर्थयात्रियों को यह भी जोरदार सलाह दी जाती है कि वे पक्का कर लें कि उनका टूर ऑपरेटर ठीक से रजिस्टर्ड और अधिकृत है।

इससे पहले चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने यात्रियों के लिए की जा रही तैयारियों, परिक्रमा के अपने अनुभव और यात्रा से जुड़ी जरूरी सलाह साझा की। राजदूत और दूतावास के उनके साथियों ने खुद कैलाश पर्वत की परिक्रमा वाले रास्ते और आधिकारिक यात्रा के सभी प्रवेश स्थानों का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि यह जगह स्थानीय लोगों के लिए भी बहुत पवित्र है। इसलिए यात्रियों को वहां काफी भीड़ मिलने की उम्मीद रखनी चाहिए, क्योंकि यह चीनी और पारंपरिक तिब्बती कैलेंडर के हिसाब से हर 12 साल में आने वाला एक खास साल है। उन्होंने बताया कि दूतावास की टीम ने सिर्फ प्रवेश स्थानों का ही निरीक्षण नहीं किया, बल्कि उन होटलों को भी देखा जहां यात्रियों को हर रात ठहराया जाएगा। टीम ने रसोई, यात्रियों के लिए उपलब्ध कमरों और वहां मौजूद मुख्य चिकित्सा सुविधाओं की भी जांच की।

राजदूत ने कहा कि चीनी सरकार के साथ मिलकर तैयारियां पूरी करने की कोशिश की गई है, लेकिन यात्रियों को इस यात्रा की कठिनाइयों के बारे में भी पता होना चाहिए।

उत्तराखंड के रास्ते होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियां अब फाइनल राउंड में पहुंच चुकी हैं। इस साल यात्रा का पहला जत्था चार जुलाई को उत्तराखंड पहुंचेगा। इस साल लिपुलेख मार्ग से 50-50 श्रद्धालुओं के 10 जत्थे यात्रा पर रवाना होंगे। हालांकि श्रद्धालुओं के लिए राहत की बात यह है कि इस बार उनको केवल 38 किलोमीटर का ही सफर पैदल पार करना होगा। बाकि की यात्रा वाहनों के माध्यम से पूरी की जा सकती है। (इनपुट-आईएएनएस)

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें