• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Monday, July 28, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home देश

कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर्ज लेकर सोनिया गांधी को देती है

by Mohd Faiz
September 23, 2024
in देश
0
कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर्ज लेकर सोनिया गांधी को देती है

 

शिमला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ऋण लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दे देती है, जिससे राज्य का खजाना “खाली” हो जाता है। यहां एक गांव में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए रनौत ने कहा, “हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार व्याप्त है और कांग्रेस शासित राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों को खोखला कर दिया है।” उन्होंने आश्चर्य जताया कि पार्टी (कांग्रेस) चुनावों पर “इतना” खर्च कैसे करती है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘वे कर्ज लेते हैं और सोनिया गांधी को देते हैं जिससे राज्य खाली हो गया है।’’ रनौत ने कहा, ‘‘आपदाओं और कांग्रेस सरकार ने राज्य को दशकों पीछे धकेल दिया है और मैं लोगों से मौजूदा सरकार को हटाने की अपील करती हूं।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अगर हम आपदा कोष देते हैं तो यह मुख्यमंत्री राहत कोष में जाना चाहिए, लेकिन सभी जानते हैं कि यह सोनिया राहत कोष में जाता है।’’
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर कटाक्ष करते हुए मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद ने कहा, ”राजा के बेटे की करतूतें सभी को पता हैं और लोग सड़कों पर गड्ढों से तंग आ चुके हैं।” उन्होंने कहा, ”मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए जितना संभव हो सकेगा, करूंगी, लेकिन पीडब्ल्यूडी मंत्री (विक्रमादित्य सिंह) को भी कुछ करना चाहिए।” रनौत ने कहा, ”अगर आप देश को बचाना चाहते हैं, तो आपको भाजपा को लाना होगा।” उन्होंने लोगों से भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक “युगपुरुष” हैं और वे सूक्ष्म स्तर पर स्थितियों से निपटते हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की स्थिति, जहां वेतन और पेंशन में देरी हो रही है और लोगों को मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा से वंचित किया जा रहा है, देश के बाकी हिस्सों से छिपी नहीं है। रनौत ने दावा किया कि प्राथमिक विद्यालयों में खेल सुविधाएं बंद की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एथलीटों और खिलाड़ियों की नींव कम उम्र में रखी जाती है और ऐसा लगता है कि हिमाचल को नष्ट करने की साजिश है। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार बच्चों का भविष्य बर्बाद करने की कोशिश कर रही है, लेकिन मेरा लक्ष्य मंडी निर्वाचन क्षेत्र में एक बड़ा खेल परिसर बनाना है।”
Share

Related Posts

ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी हमले में पीड़ित बहिनों को न्याय दिलाया-
देश

ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी हमले में पीड़ित बहिनों को न्याय दिलाया-

May 7, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने अपनी भूमि पर हुए हमले का जवाब देने के स्व-अधिकार का इस्तेमाल किया: रक्षा मंत्री
देश

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने अपनी भूमि पर हुए हमले का जवाब देने के स्व-अधिकार का इस्तेमाल किया: रक्षा मंत्री

May 7, 2025
भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी वीरता और साहस का परिचय देकर इतिहास रचा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
देश

भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी वीरता और साहस का परिचय देकर इतिहास रचा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

May 7, 2025
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पहले राष्‍ट्रीय मध्‍यस्‍थता सम्‍मेलन का उद्घटान करेंगी
देश

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पहले राष्‍ट्रीय मध्‍यस्‍थता सम्‍मेलन का उद्घटान करेंगी

May 3, 2025
अंगोला के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, भारत और अंगोला के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना
देश

अंगोला के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, भारत और अंगोला के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना

May 3, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मुम्बई में वेव्स-2025 का उद्घाटन करेंगे
देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मुम्बई में वेव्स-2025 का उद्घाटन करेंगे

May 1, 2025
Next Post
अमेरिका के सहयोग से भारत में एक राष्ट्रीय सुरक्षा सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट होगा स्थापित

अमेरिका के सहयोग से भारत में एक राष्ट्रीय सुरक्षा सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट होगा स्थापित

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

तेज रफ्तार ट्रक ने मंदिर को तोड़ते हुए दुकान के पास जा पलटा

May 8, 2024
मेदिनीनगर : अनुमंडल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

मेदिनीनगर : अनुमंडल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

December 3, 2024
सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन

सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन

May 23, 2024

सीएम आगमन पर ही क्यों दिखते है सड़क के गड्ढे??

August 6, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री
  • 0x1c8c5b6a
  • वनिता समाज ने हरियाली तीज का किया भव्य आयोजन
  • JAMSHEDPUR : प्रत्येक कार्य दिवस में अंचल अधिकारियों द्वारा भू-विवादों का किया जा रहा निष्पादन

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
2095
2483309
Total Visitors
355
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.