Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

करणवीर मेहरा बने ‘बिग बॉस 18’ के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ जीती भारी रकम।

Published on: 20-01-2025

19 जनवरी, 2025 तक चले छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले काफी मजेदार और धमाकेदार रहा है। देर रात तक चले फिनाले में शो के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा को इस सीजन का विजेता घोषित किया गया, जबकि करणवीर के साथ कंटेस्टेंट्स का विरोध और सपोर्ट करने वाले विवियन डीसेना रनर अप रहे। वहीं रजत दलाल टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। इसी के साथ सलमान खान ने करणवीर मेहरा अपने हाथों से ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए भी जीते हैं। वहीं ईशा सिंह और चुम दरांग का बिग बॉस सीजन 18 का विनर बनने का सपना चूर-चूर हो गया।

 

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स लिस्ट

बिग बॉस सीजन 18, 4 अक्टूबर, 2024 को प्रसारित हुआ। इस बार विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, ऐलिस कौशिक, ईशा सिंह, मुस्कान बामने, शहजादा धामी, शिल्पा शिरोडकर, गुणरत्न सदावर्ते, अरफीन खान, सारा अरफीन खान, तजिंदर सिंह बग्गा, हेमा शर्मा उर्फ ​​विरल भाभी, श्रुतिका अर्जुन, नायरा एम बनर्जी, चूम दरांग और रजत दलाल थे

करणवीर मेहरा कौन हैं?

करणवीर मेहरा पिछले 19 साल से इंडस्ट्री में हैं। इन्होंने कई टीवी शोज किए। 2005 से इन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वह रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विजेता भी रह चुके हैं। इसमें उन्होंने 20 लाख रुपये के साथ चमचमाती हुई ट्रॉफी भी जीती थी। करणवीर ने कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी को मात देकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की थी। करण वीर ने साल 2004 में शो ‘रीमिक्स’ से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। बाद में वह ‘बीवी और मैं’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘इट्स नॉट दैट सिंपल’ में दिखाई दिए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel