Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

काशी की प्रसिद्ध देव दीपावली कल, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे मुख्य अतिथि

Published on: 14-11-2024

लखनऊ। वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली कल शुक्रवार (15 नवंबर) को है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस वर्ष लगभग 17 लाख दीपों से गंगा घाट जगमगाएंगे। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाई जाएगी। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और राज्य सरकार के कई मंत्री उपस्थित रहेंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देव दीपावली काशी की धरोहर है, जो हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती है। इस परंपरा का हिस्सा बनकर हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं। गंगा के विभिन्न घाट दीपों की लड़ियों से जगमगाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रीन फायर क्रैकर शो, गंगा आरती, लेजर शो आदि विशेष आकर्षण के केन्द्र होंगे।

जयवीर सिंह ने बताया कि देव दीपावली न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है, बल्कि यह विश्व भर के पर्यटकों का भी मन मोह लेती है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के ठहरने, भ्रमण करने, दर्शन-पूजन आदि की उत्तम प्रबंध किया गया है। गंगा के घाटों पर दीपों की पंक्तियां एक अविस्मरणीय शोभा का निर्माण करती हैं। देव दीपावली हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली इतिहास का हिस्सा रही है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन में काशी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस अवसर पर काशी को साफ सुथरा बनाये रखने तथा दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था करा रही है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में बहुत ही तीव्र गति से वृद्धि हुई हैं। देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था में इसका बड़ा योगदान है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel