मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी

20 Nov 2026, 08:27 AM • मानवाधिकार मीडिया

राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी मंदिर के पास एक भोजनालय में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग मंदिर के निकास मार्ग के पास स्थित नंद भोजनालय में लगी, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।