प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत ✦
खबर #9 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #10 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बयान पर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने दिया जवाब ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: बाजपुर में दो दुकानों से लिए गए सैंपल

सलमान खान-डिप्टी ब्यूरो चीफ

​ऊधम सिंह नगर। बाजपुर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने टीम के साथ बाजपुर क्षेत्र में औचक छापेमारी कर दो प्रमुख दुकानों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर खाद्य पदार्थों के दो नमूने (सैंपल) एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।​ निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों में साफ़-सफ़ाई, उत्पादों की एक्सपायरी डेट, भंडारण व्यवस्था और खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण की बारकी से पड़ताल की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाजपुर क्षेत्र में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ​”खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने ​जनहित में जारी संदेश ​विभाग ने सभी क्षेत्रीय व्यापारियों को अपनी दुकानों पर स्वच्छता बनाए रखने, उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्रियां बेचने और वैध लाइसेंस प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे केवल पंजीकृत और मानक वाली वस्तुओं की ही खरीददारी करें।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram