Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

खीरों पोस्ट ऑफिस की सेवाएं ध्वस्त, उप डाकपाल धनंजय यादव कर रहे मनमानी

Published on: 31-01-2024
  • कभी आईडी लॉक होने तो कभी सर्वर गायब होने का करते हैं बहाना

खीरों, रायबरेली। पोस्ट ऑफिस में तैनात उप डाकपाल की मनमानी से जरूरतमंद ग्राहक, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पोस्ट ऑफिस की लाभकारी योजनाओं का लाभ मिलने व उनमें निवेश करने से वंचित हो रहे हैं। परेशानी यहां तक है कि लोगों की गाढ़ी कमाई से इकट्ठा किया गया धन भी अपने खाते से निकलना बड़ी समस्या का काम बन गया है।

अन्य मासिक योजनाओं में निवेश करने वाले ग्राहकों को हर माह खाते में पैसा जमा करने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है। उप डाकपाल की मनमानी से कई, कई दिनों तक ग्राहकों को एक ही काम के लिए पोस्ट ऑफिस के चक्कर काटना पड़ता है। उप डाकपाल सर्वर न होने का बहाना करते हुए अपनी मनमानी करते हैं। ग्राहकों द्वारा विनती करने पर भी उनका काम नहीं करते हैं।

यही बुरा हाल प्रतिदिन स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री सेवाओं के लिए पोस्ट ऑफिस में जाने वाले ग्राहकों का भी रहता है। जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उप डाकपाल धनंजय यादव मनमानी पर उतारू हैं।क्षेत्र के गुमान खेड़ा निवासी महिला महराज ने बताया कि वह अपनी पूरी हो चुकी एफडी का पैसा निकालने के लिए पिछले एक सप्ताह से पोस्ट ऑफिस के चक्कर काट रही है, उप डाकपाल काम करना तो दूर सीधे मुंह उससे बात भी नहीं कर रहे हैं।

क्षेत्र के ही भीतरगांव निवासी शिवशंकर प्रजापति की बेटी शिवानी की शादी अगले माह की 17 फरवरी को होना निश्चित है। शादी की खरीदारी के लिए शिवशंकर को पैसों की सख्त जरूरत है। तीन दिन से पोस्ट ऑफिस के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें खाते से फूटी कौड़ी नहीं मिली है। क्षेत्र के मऊ निवासी संदीप यादव अपने पीपीएफ खाते में पैसा जमा करने के लिए कई दिनों से दौड़ रहे हैं, अभी तक पैसा नहीं जमा किया गया है।

क्षेत्र के सीमियागढ़ी के रहने वाले मोतीलाल तीन दिन से रोज अपने खाते से पैसा निकालने के लिए जा रहे हैं, उनका पैसा नहीं निकाला जा रहा है। खीरों कस्बा निवासी मत्तू पठान की बेटी को अपने पति सुल्तान के साथ मुंबई जाना है, किराए भाड़े और अन्य खर्च के लिए पैसा निकालने के लिए कई दिन से पोस्ट ऑफिस के चक्कर काट रहा है। ग्रामीण डाक बीमा योजना के ग्राहकों को पिछले कई दिनों से डाकपाल द्वारा आईडी लॉक होने का बहाना बताते हुए टरकाया जा रहा है।

बड़ी बात यह है कि जब सोमवार को रिपोर्टर की पड़ताल के कुछ मिनटों के भीतर ही इतनी समस्याओं का अंबार सामने दिखा, तो रोजाना, और हर हफ्ते, और हर महीने की समस्याओं को इकट्ठा किया जाए तो समस्याओं की संख्या कितने गुना हो जाएगी। उप डाकपाल की मनमानी, काम के प्रति लापरवाही और पोस्ट ऑफिस में व्याप्त अव्यास्थाओं को लेकर खीरों क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

क्षेत्रीय जनता का कहना है कि यदि उप डाकपाल के द्वारा आवश्यक सेवाओं में तत्काल प्रभाव से सुधार नहीं किया गया तो उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उप डाकपाल धनंजय यादव ने सारी समस्याओं का एक जवाब सर्वर गायब होना बताया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel