• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Monday, July 28, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

दिव्या की ‘सावी’ और आलिया की ‘जिगरा’ में कितनी समानताएं हैं? जानें

by Mohd Faiz
October 16, 2024
in मनोरंजन
0
दिव्या की ‘सावी’ और आलिया की ‘जिगरा’ में कितनी समानताएं हैं? जानें

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज के साथ ही विवादों में घिर गई। फिल्म ‘सावी’ की निर्माता और अभिनेता दिव्या खोसला कुमार ने ‘जिगरा’ को कटघरे में खड़ा किया और मेकर्स करण जौहर और आलिया भट्ट पर कई आरोप लगाए। इन आरोपों पर जहां आलिया चुप्पी साध गईं, वहीं करण जौहर ने भी अटपटे तरीके से ही जवाब दिया। ये जवाब दिव्या को खासा पसंद नहीं आए और इसी बीच ही सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गई। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक दोनों के फैंस भी आपस में भिड़ गए और हर किसी के एक जैसे ही सवाल थे, ‘क्या जिगरा सावी की कॉपी है?’ ‘क्या जिगरा और सावी में सामानताएं हैं?’ वैसे दोनों ही फिल्मों के मेकर्स ने तो इन दावों पर न कोई सफाई दी और न ही इन सवालों के जवाब दिए। इसलिए हम आपके लिए इसका सही और सटीक जवाब लेकर आए हैं, जिससे आपको पता चलेगा कि आखिर किसके दावों में कितनी सच्चाई है।

‘सावी’ और ‘जिगरा’ में सामानताएं

हां, ‘सावी’ और ‘जिगरा’ दोनों ही फिल्मों के बीच कुछ समानताएं हैं, लेकिन ये काफी मामुली हैं। दोनों ही फिल्मों के केंद्र में महिला है। फीमेल सेंट्रिक दोनों ही फिल्मों में थीम भी काफी हद तक एक जैसे हैं, जहां दोनों की लीडिंग लेडीज अपने सबसे करीबी को बचाने में लगी हुई हैं। दोनों फिल्मों में महिला अपने करीबी को जेल से मुक्त कराती हैं। ‘सावी’ में एक गृहिणी अपने पति को हाई सिक्योरिटी जेल से मुक्त करने की कोशिश करती है और इसमें जैसे-तैसे सफल भी होती है, जबकि ‘जिगरा’ में आलिया भट्ट का किरदार अपने भाई को बचाने की कोशिश में जुटा नजर आता है। आलिया के किरदार का भाई जेल में है जिसे वहां से निकालने की एक खास योजना बनाई जाती है। जहां ‘सावी’ में दिव्या खोसला कुमार को अनिल कपूर का साथ मिलता है, वहीं आलिया भट्ट को मनोज पावा का साथ मिलता है।

दोनों में क्या है अलग

इसके अलावा फिल्म में एक भी ऐसे सीन नहीं है जो एक जैसे हों। आलिया और दिव्या खोसला दोनों ही एक सीन में बिखरे बालों के साथ बंदूक ताने जरूर दिख रही हैं, लेकिन जहां आलिया हर एक्शन सीन में काफी कॉन्फिडेंट दिखाई गई हैं। वहीं दिव्या खोसला कुमार को डरा-सहमा और मजबूर दिखाया गया है। दोनों की बहादुरी जाहिर तौर पर मजबूरी से उबरी है, लेकिन दोनों का आत्मविश्वास अलग-अलग है। दोनों ही हीरोइनों का नो मेकअप लुक है, लेकिन जहां दिव्या का ड्रेसिंग स्टाइल पूरी तरह से यूरोपियन है, वहीं आलिया का कोरियन इंस्पायर्ड है। दोनों ही फिल्मों की कहानी इमोशनल हैं, लेकिन कई मायनों में कमजोर पड़ती हैं।

क्या ‘सावी’ है इस तरह की पहली फिल्म?

हाल में ही दिव्या खोसला ने ‘सावी’ और ‘जिगरा’ की तुलना पर बात की थी और बताया था कि उनकी फिल्म की कहानी सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा से प्रेरित थी। वहीं ‘जिगरा’ से तुलना पर कहा था, ‘हर फिल्म की अपनी यात्रा होती है।’ सावी की निर्देशक और लीड एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने स्वीकार किया है कि दोनों फिल्मों की अपनी अलग यात्रा है। उन्होंने इस शैली की पहली फिल्म होने का भी दावा किया, लेकिन क्या उनका ये दावा सही है? भारत में पहले भी ऐसी कई फीमेल सेंट्रिक फिल्में बनी हैं, जहां किसी फीमेल लीड किरदार ने अपने करीबी को बचाया है और अगर दिव्या खोसला जेल ब्रेक पर पहली महिला लीड वाली फिल्म की बात कर रही हैं तो शायद वो बॉबी देओल, मनीषा कोइराया और काजोल की फिल्म ‘गुप्त’ भूल रही हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल को मनीषा कोइराया ही जेल से फरार कराती हैं।

 

कैसे शुरू हुआ विवाद

दोनों फिल्मों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब दर्शकों ने दोनों के बीच समानताएं देखीं। दिव्या ने आलिया भट्ट पर ‘सावी’ की नकल करने का आरोप लगाया। जिगरा के सह-निर्माता करण जौहर ने एक क्रप्टिक पोस्ट में उनकी बातों का जवाब भी दिया और लिखा, ‘चुप्पी सबसे अच्छी प्रतिक्रिया है।’ इसके बाद दिव्या खोसला भी चुप नहीं बैठी और उन्होंने कई और आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि आलिया फिल्म को चलता हुआ दिखाने के लिए टिकटे खुद खरीदती हैं।

दोनों का प्लॉट है कितना ओरिजनल

वैसे गौर करने वाली बात है कि न तो आलिया की ‘जिगरा’ का प्लॉट पूरी तरह से ओरिजनल है और न ही दिव्या खोसला कुमार की ‘सावी’ का। पहले ‘जिगरा’ की बात करते हैं जो ‘सावी’ से ज्यादा काफी हद तक श्रीदेवी और संदय दत्त की ‘गुमराह’ से प्रभावित हैं। लाख दावों के बाद भी दोनों फिल्मों के प्लॉट दर्शकों को एक जैसे ही लगे। जहां ‘जिगरा’ में आलिया जेल से अपने भाई को निकाल रही हैं, वहीं ‘गुमराह’ में संजय दत्त अपनी बहन को जेल से निकाल रहे हैं। दोनों ही कहानी में एक्शन और जेल ब्रेक के सीन हैं। बस फर्क इतना है कि ‘गुमराह’ में भारतीय पृष्ठभूमि है, वहीं ‘जिगरा’ में कोरिया दिखाया गया है। अब आते हैं ‘सावी’ पर, ये फिल्म भी एक हॉलीवुड और फ्रेंच फिल्म का रीमेक है। साल 2008 में फ्रेंच फिल्म ‘पोर एली’ रिलीज हुई थी। इसका 2010 में अमेरिकी रीमेक बनाया गया, जिसका नाम  ‘द नेक्स्ट थ्री डेज’ है। अब इसी के रीमेक के तौर पर दिव्या की ‘सावी’ तैयार की गई है।

Share

Related Posts

करीना कपूर का ऑफ-शोल्डर लुक वायरल
मनोरंजन

करीना कपूर का ऑफ-शोल्डर लुक वायरल

May 1, 2025
एक अधूरी मोहब्बत की कहानी
सिनेमा

एक अधूरी मोहब्बत की कहानी

May 1, 2025
फिल्म की एडवांस बुकिंग में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है
सिनेमा

फिल्म की एडवांस बुकिंग में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है

May 1, 2025
ऑस्कर 2025: एकेडमी अवॉर्ड नॉमिनेशन की शुरुआत, इस हिंदी फिल्म ने भी बनाई जगह।
मनोरंजन

ऑस्कर 2025: एकेडमी अवॉर्ड नॉमिनेशन की शुरुआत, इस हिंदी फिल्म ने भी बनाई जगह।

January 24, 2025
साड़ी में आम्रपाली को देखकर निरहुआ का दिल मचला, सरेआम हुए रोमांटिक; यह भोजपुरी गाना जमकर देखा जा रहा है।
मनोरंजन

साड़ी में आम्रपाली को देखकर निरहुआ का दिल मचला, सरेआम हुए रोमांटिक; यह भोजपुरी गाना जमकर देखा जा रहा है।

January 24, 2025
सैफ अली खान ने अपनी जान बचाने वाले ड्राइवर को दिए 50 हजार रुपये? खुद रिक्शा चालक ने किया खुलासा।
मनोरंजन

सैफ अली खान ने अपनी जान बचाने वाले ड्राइवर को दिए 50 हजार रुपये? खुद रिक्शा चालक ने किया खुलासा।

January 24, 2025
Next Post
UP Bypolls 2024: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव क्यों नहीं हो रहे? CEC राजीव कुमार ने बताई अहम वजह

UP Bypolls 2024: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव क्यों नहीं हो रहे? CEC राजीव कुमार ने बताई अहम वजह

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

महराजगंज विकासखंड परिसर में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

महराजगंज विकासखंड परिसर में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

October 17, 2024

शिक्षा के मंदिर में कलम की जगह पूर्व सीएम शिवराज मामा की भांजी को थमा दी गई झाड़ू

September 11, 2024

एनटीपीसी सिंगरौली में बड़े स्तर पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस

September 16, 2023
मॉस्को:रूस में ‘सेक्स मंत्रालय बनाने पर विचार कर रहे पुतिन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

मॉस्को:रूस में ‘सेक्स मंत्रालय बनाने पर विचार कर रहे पुतिन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

November 13, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री
  • 0x1c8c5b6a
  • वनिता समाज ने हरियाली तीज का किया भव्य आयोजन
  • JAMSHEDPUR : प्रत्येक कार्य दिवस में अंचल अधिकारियों द्वारा भू-विवादों का किया जा रहा निष्पादन

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
2881
2484096
Total Visitors
371
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.