Latest News
गाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad640x71c83e0bगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टर

जाने कैसा है तालिबान का अजीबोगरीब फरमान?

Follow

Published on: 17-09-2024

दुबई: तालिबान ने अफगानिस्तान में पोलियो टीकाकरण अभियान रोक दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान और पाकिस्तान ही केवल दो ऐसे देश हैं, जहां पोलियो पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। सितंबर में टीकाकरण अभियान शुरू होने से ठीक पहले इसे रोकने की खबर संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों को दी गई है और इसके पीछे किसी कारण भी उल्लेख नहीं किया गया है।

अफगानिस्तान में पोलियो के कितने केस?

तालिबान सरकार की तरफ से इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्हें घर-घर जाकर टीकाकरण करने के बजाय मस्जिदों जैसे स्थानों पर टीकाकरण करने की चर्चाओं की जानकारी मिली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष अफगानिस्तान में पोलियो के 18 मामलों की पुष्टि की है। पोलियो उन्मूलन अभियान में कोविड-19 महामारी की दस्तक के बाद कई तरह की समस्याएं देखने को मिली हैं। इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चिंता जता चुका है।

यह भी जानें

इस बीच यहां यह भी बता दं कि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही दुनिया में ऐसे दो देश हैं जहां पोलियो के केस अब भी मौजूद हैं। नाइजीरिया को साल 2020 में पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है। अफगानिस्तान मे पोलियो टीम और उन्हें सुरक्षा देने वाली टीमों पर लगातार हमले भी होते रहे हैं। इसके पीछे अफवाहों का बड़ा हाथ है। बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने से दूर रखने के लिए पोलियो उन्मूलन अभियान को पश्चिमी जगत की साजिश बताया जाता है। भ्रांति फैलाई जाती हैं कि इससे बच्चे नपुंसक हो जाएंगे या उनके शरीर में विकार आ जाएंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel