प्रमुख समाचार
खबर #1 सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं? ✦
खबर #2 तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत, सैकड़ों ज़ख़्मी ✦
खबर #3 'इतना अन्याय किसी परिवार के ऊपर नहीं हुआ होगा...', अखिलेश यादव ने आजम खान के लिए ऐसा क्यों कहा? ✦
खबर #4 ‘भारत हम सभी के लिए उम्मीद की किरण’, पोलैंड के प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की जमकर तारीफ ✦
खबर #5 'शिमला में भुट्टो से मिली थीं इंदिरा', रूबियो से मुंबई में मिलने के विवाद पर बोले जयशंकर ✦
खबर #6 स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव... ✦
खबर #7 दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर कैबिनेट सचिव ने क्यों नहीं लिया एक्शन, RTI में खुलासा ✦
खबर #8 कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे ✦
खबर #9 Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म ✦
खबर #10 चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ हालिया प्रदर्शनों और राहुल गांधी पर पीएम मोदी ने क्या कहा ✦
खबर #11 सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर भीषण हमला, एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, अमेरिका ने जारी किया आदेश ✦
खबर #12 ईरान में क्या फिर छिड़ेगा युद्ध? बड़े हमले की तैयारी में US-इजरायल, 'फॉदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' के साथ तेहरान तैयार ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 23 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

कप्तान साहब!अनुभवहीन थानेदार के भरोसे कोल्हुई थाना हमेशा सुर्खियों में रहने वाली चौकी ने फिर कराई किरकिरी पिपरा परसौनी बवाल में रोड जाम पर बैठे ग्रामीण, सीओ की वार्ता भी रही नाकाम, तीन थानों की फोर्स मुस्तैद,

कप्तान साहब!अनुभवहीन थानेदार के भरोसे कोल्हुई थाना हमेशा सुर्खियों में रहने वाली चौकी ने फिर कराई किरकिरी  पिपरा परसौनी बवाल में रोड जाम पर बैठे ग्रामीण, सीओ की वार्ता भी रही नाकाम, तीन थानों की फोर्स मुस्तैद,

कप्तान साहब!अनुभवहीन थानेदार के भरोसे कोल्हुई थाना हमेशा सुर्खियों में रहने वाली चौकी ने फिर कराई किरकिरी

पिपरा परसौनी बवाल में रोड जाम पर बैठे ग्रामीण, सीओ की वार्ता भी रही नाकाम, तीन थानों की फोर्स मुस्तैद

क्षेत्राधिकारी दीप शिखा वर्मा के हस्तक्षेप के बाद खत्म हुआ सड़क जाम, मूर्ति विसर्जन विवाद में मुकदमा दर्ज


महराजगंज। जिले कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए हिंसक पथराव और मारपीट के बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। विसर्जन जुलूस के दौरान भड़के इस भीषण बवाल में एक युवक का सिर बुरी तरह फट गया जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 24 मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। कप्तान साहब! मौके पर हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने के लिए क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा खुद कमान संभाली हैं लेकिन अनुभवहीन स्थानीय पुलिसिंग के चलते पुलिस की सारी कोशिशें पूरी तरह असफल साबित हो रही हैं। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग ने सीधे आपसे कोल्हुई थाने की कमान किसी अनुभवी और कड़क थानेदार को सौंपने की मांग की है। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अचानक विवाद शुरू हो गया जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप धारण कर लिया। दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे जिससे विसर्जन स्थल पर भगदड़ मच गई। इस हिंसक झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भड़के लोगों ने घायलों को न्याय दिलाने और उपद्रवियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आशीष गुप्ता ने साफ कर दिया है कि जब तक सभी अराजक तत्वों को जेल नहीं भेजा जाता तब तक रोड जाम पूरी तरह जारी रहेगा। कप्तान साहब! इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और ग्रामीण सीधे स्थानीय पुलिस तंत्र पर लापरवाही का आरोप मढ़ रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप यह भी है कि जोगियाबारी पुलिस चौकी अपनी लचर कार्यप्रणाली के कारण हमेशा विवादों और नकारात्मक सुर्खियों में घिरी रहती है। वर्तमान में कोल्हुई थाना और जोगियाबारी चौकी की कमान अनुभवहीन हाथों में होने के कारण क्षेत्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इसके साथ ही हालिया विवादों में घिरे पुलिस कांस्टेबल राहुल सिंह और अमित यादव की भूमिका इस बवाल में भी घोर संदेह के घेरे में आ गई है। लोगों का आरोप है कि इन दोनों सिपाहियों की लापरवाही और चौकी के फेल हो चुके सूचना तंत्र के कारण ही यह हिंसक वारदात घटित हुई है।बवाल बढ़ता देख मौके पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के साथ स्थानीय पुलिस बल,बृजमनगंज और पुरन्दरपुर थानों की संयुक्त पुलिस टीम पहुंच गई। कप्तान साहब! हैरानी की बात यह है कि घटना के कई घंटे बीत जाने मौके पर तीन थानों की फोर्स तैनात होने और खुद क्षेत्राधिकारी के रोड खुलवाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित होती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक न तो रोड जाम खुल सका है और न ही किसी उपद्रवी की गिरफ्तारी हो पाई है। पुलिस द्वारा अब तक कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है जिससे प्रदर्शनकारियों का आक्रोश और अधिक भड़क उठा है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस पहरे के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और लोग सभी उपद्रवियों को सलाखों के पीछे भेजने तथा लापरवाह पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।क्षेत्राधिकारी दीप शिखा वर्मा के हस्तक्षेप के बाद करीब 12बजे चक्का जाम खत्म हुआ उसके बाद मूर्ति विसर्जन के लिए निकल गए। हालांकि क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कोल्हुई को एक अनुभवी थानेदार की जिम्मदारी दी जाए नहीं तो क्रिकेट के मैदान की तरह पवेलियन आउट होते दिखते रहेंगे । इस संबंध में महराजगंज पुलिस ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान आशीष गुप्ता और सूरज शुक्ला आदि के बीच कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटवा दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन | Advertisement

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें

होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

कप्तान साहब!अनुभवहीन थानेदार के भरोसे कोल्हुई थाना हमेशा सुर्खियों में रहने वाली चौकी ने फिर कराई किरकिरी पिपरा परसौनी बवाल में रोड जाम पर बैठे ग्रामीण, सीओ की वार्ता भी रही नाकाम, तीन थानों की फोर्स मुस्तैद

कप्तान साहब!अनुभवहीन थानेदार के भरोसे कोल्हुई थाना हमेशा सुर्खियों में रहने वाली चौकी ने फिर कराई किरकिरी  पिपरा परसौनी बवाल में रोड जाम पर बैठे ग्रामीण, सीओ की वार्ता भी रही नाकाम, तीन थानों की फोर्स मुस्तैद

कप्तान साहब!अनुभवहीन थानेदार के भरोसे कोल्हुई थाना हमेशा सुर्खियों में रहने वाली चौकी ने फिर कराई किरकिरी

पिपरा परसौनी बवाल में रोड जाम पर बैठे ग्रामीण, सीओ की वार्ता भी रही नाकाम, तीन थानों की फोर्स मुस्तैद


महराजगंज। जिले कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए हिंसक पथराव और मारपीट के बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। विसर्जन जुलूस के दौरान भड़के इस भीषण बवाल में एक युवक का सिर बुरी तरह फट गया जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 24 मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया । कप्तान साहब! मौके पर हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने के लिए क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा खुद कमान संभाली हैं लेकिन अनुभवहीन स्थानीय पुलिसिंग के चलते पुलिस की सारी कोशिशें पूरी तरह असफल साबित हो रही हैं। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग ने सीधे आपसे कोल्हुई थाने की कमान किसी अनुभवी और कड़क थानेदार को सौंपने की मांग की है। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अचानक विवाद शुरू हो गया जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप धारण कर लिया। दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे जिससे विसर्जन स्थल पर भगदड़ मच गई। इस हिंसक झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भड़के लोगों ने घायलों को न्याय दिलाने और उपद्रवियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आशीष गुप्ता ने साफ कर दिया है कि जब तक सभी अराजक तत्वों को जेल नहीं भेजा जाता तब तक रोड जाम पूरी तरह जारी रहेगा। कप्तान साहब! इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और ग्रामीण सीधे स्थानीय पुलिस तंत्र पर लापरवाही का आरोप मढ़ रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप यह भी है कि जोगियाबारी पुलिस चौकी अपनी लचर कार्यप्रणाली के कारण हमेशा विवादों और नकारात्मक सुर्खियों में घिरी रहती है। वर्तमान में कोल्हुई थाना और जोगियाबारी चौकी की कमान अनुभवहीन हाथों में होने के कारण क्षेत्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इसके साथ ही हालिया विवादों में घिरे पुलिस कांस्टेबल राहुल सिंह और अमित यादव की भूमिका इस बवाल में भी घोर संदेह के घेरे में आ गई है। लोगों का आरोप है कि इन दोनों सिपाहियों की लापरवाही और चौकी के फेल हो चुके सूचना तंत्र के कारण ही यह हिंसक वारदात घटित हुई है।बवाल बढ़ता देख मौके पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के साथ स्थानीय पुलिस बल,बृजमनगंज और पुरन्दरपुर थानों की संयुक्त पुलिस टीम पहुंच गई। कप्तान साहब! हैरानी की बात यह है कि घटना के कई घंटे बीत जाने मौके पर तीन थानों की फोर्स तैनात होने और खुद क्षेत्राधिकारी के रोड खुलवाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित होती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक न तो रोड जाम खुल सका है और न ही किसी उपद्रवी की गिरफ्तारी हो पाई है। पुलिस द्वारा अब तक कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है जिससे प्रदर्शनकारियों का आक्रोश और अधिक भड़क उठा है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस पहरे के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और लोग सभी उपद्रवियों को सलाखों के पीछे भेजने तथा लापरवाह पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। खबर लिखे जाने तक रोड जाम है।जबकि क्षेत्रवासियों का कहना है कोल्हुई को एक अनुभवी थानेदार की जिम्मदारी दी जाए नहीं तो ये क्रिकेट के मैदान की तरह मैदान में पवेलियन आउट होते दिखते रहेंगे।

विज्ञापन | Advertisement

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें