कुलगाम की मस्जिद में छिपा आतंकी, सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल पर दी चेतावनी- सरेंडर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में छिपे आतंकियों को घेर लिया है। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी जारी है, और मस्जिद में छिपे आतंकी को वीडियो कॉल के जरिए आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई।