मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

लखनऊ में बीआर्क की छात्रा शिवानी मिश्रा की संदिग्ध मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका

19 Nov 2026, 07:27 AM • मानवाधिकार मीडिया

लखनऊ के चिनहट इलाके में बीआर्क की छात्रा शिवानी मिश्रा (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार रात वह अपने फ्लैट में बेहोश मिली, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रयागराज निवासी शिवानी यहां दो सहेलियों के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।