लखनऊ में झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर खाक; इलाके में मची अफरा-तफरी
राजधानी लखनऊ के ऐशबाग इलाके में रामलीला मैदान के पास झुग्गियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना बाजारखाला थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया, वहीं स्थानीय लोग भी झुग्गियों से सामान निकालने में मदद करते रहे।