लश्कर आतंकी लतीफ भट की मौत पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, शहबाज शरीफ ने बताया 'शहीद'
कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ का सक्रिय कमांडर लतीफ अहमद भट मारा गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उसके मारे जाने पर दुख जताते हुए उसे शहीद बताया है। इस बयान से एक बार फिर साफ हो गया है कि पाकिस्तान आतंकियों के साथ खड़ा है।