Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अवैध खनन से बने तालाब में डूबकर मरने वाले दोनों मासूम छात्रों का किया गया अंतिम संस्कार

Published on: 29-09-2024

-पुलिस की मौजूदगी में किया गया अंतिम संस्कार

सरोजनीनगर, लख़नऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध खनन से बने तालाब में गुरुवार को पानी भरे गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत मामले में पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक मानस का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव माल के लतीफपुर में, जबकि दुर्गेश का अंतिम संस्कार राजधानी में गोमती नदी स्थित भैंसाकुंड पर पुलिस की मौजूदगी में कराया गया।

बताते चलें कि सरोजनीनगर की विष्णु नगर कॉलोनी निवासी पेंटर मनमोहन सिंह का बेटा दुर्गेश सिंह (14) और यहीं की मुरली विहार कॉलोनी निवासी प्लंबर मनोज सिंह का बेटा मानस सिंह (15) यहां कंचनपुरी स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 9 के छात्र थे।

दोनों रोज की तरह गुरुवार को भी अपराह्न करीब 2:30 बजे न्यू रहीमाबाद कॉलोनी में कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकले। लेकिन वहां से लौटते समय शाम करीब 5 बजे क्षेत्र के ही शांति नगर – रहीमाबाद रोड के पास अवैध खनन से बने तालाब में गहरे गड्ढे में भरे पानी में नहा रहे थे।

उसी समय दोनों की अवैध खनन से बने तालाब में दोनों मासूम छात्रों की डूब कर मौत हो गई थी । यह दोनों छात्र गरीब परिवार के थे किसी तरह माता-पिता ने अपने कलेजे टुकड़े को बड़ी मेहनत से पाल पोस कर बड़ा किया था। अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी इस गरीब परिवार को सांत्वना देने के लिए नहीं पहुंचा।

इस मामले में सरोजनीनगर प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति का कहना है कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel