Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हिंदी दिवस पर न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में व्याख्यान माला एवं कवि सम्मेलन संपन्न

Published on: 16-09-2025
  • महादेवी वर्मा और रामधारी सिंह दिनकर की कृतियों पर हुआ विमर्श

रायबरेली। विकास क्षेत्र खीरों के अंतर्गत कस्बा स्थित न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर व्याख्यान माला एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र और आसपास के कई प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बैसवारा पीजी कॉलेज लालगंज की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा बनरवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक बीडी चक्रवर्ती, पूर्व शिक्षक रमेश सिंह, रामकरन सिंह और जरिया डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला मौजूद रहे। सभी अतिथियों का बैच, प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

कवि सम्मेलन में हिंदी साहित्य पर केंद्रित रचनाएँ

कवि सम्मेलन में साहित्यकार रामकरन सिंह ने हिंदी भाषा पर गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने रामधारी सिंह दिनकर की रचनाओं और उनके प्रगतिशील विचारों पर प्रकाश डाला। वहीं, पूर्व शिक्षक रमेश सिंह ने छात्रों के जीवन में अनुशासन और हिंदी के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

डॉ. पुष्पा बनरवाल ने छायावादी युग की महान कवियत्री महादेवी वर्मा के जीवन, कृतित्व और उनकी गीतात्मक रचनाओं की गहराई पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकरन सिंह ने की जबकि संचालन भाजपा नेता विजय शर्मा (पिंटू शर्मा) ने किया।

छात्रों और शिक्षकों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक बीडी चक्रवर्ती, प्रधानाचार्य शिवमंगल सिंह, हिंदी शिक्षक आरपी यादव, अनूप तिवारी, पवन कुमार, सुरेंद्र शर्मा, सर्वेश श्रीवास्तव, अवधेश, कमल और अर्जुन समेत समस्त शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel