Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

UP board Exam 2025: कंट्रोल रूम में जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों की हो रही लाइव मॉनिटरिंग, सभी परीक्षा केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

Published on: 24-02-2025
  • सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश
  • जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम से की जा रही परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग
  • डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों निरीक्षण कर, की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा जनपद में यू0पी0 बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिसमें राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज व महात्मागांधी इण्टर कालेज शामिल है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूरी पारदर्शिता और सुचिता के साथ नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद को 07 जोन व 20 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद में 109 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, इसके साथ ही जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर 1-1 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गईं है, साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरों के द्वारा मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज में स्थापित जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। कंट्रोल रूम में सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही थी, जिसका अवलोकन किया गया।

निरीक्षण में परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त साफ सफाई व पीने के पानी की उचित व्यवस्था पाई गई। समस्त कैमरे क्रियाशील अवस्था मे पाए गए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel