Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Lucknow: चार दिवसीय पौराणिक हटिया मेले के अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़

Published on: 20-11-2024

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में थाना बंथरा के अंतर्गत बनी गाँव में सई नदी तट पर स्थित प्राचीन श्री रेतेश्वर महादेव धाम पर रविवार से शुरु हुए चार दिवसीय पौराणिक हटिया मेले के अंतिम दिन बुधवार को भारी भीड़ उमड़ी। इस पौराणिक हटिया मेले का समापन हवन पूजन के साथ हुआ।

कार्तिक पूर्णिमा के बाद द्वितीया को कई दशकों से लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले में हमेशा की तरह लखनऊ के अलावा आसपास के कई जिलों के लोगों ने शिरकत की। इस खाटी देहाती मेले में बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने जहाँ विभिन्न प्रकार के घरेलू सामान चकिया, सिल बट्टा, चिमटा, कड़ाही, तवा क्राकरी इत्यादि व तरह तरह के खिलौनों की खरीददारी करने के साथ ही चटोरी गली में स्वादिष्ट व्यजंनों का स्वाद चखा।

वहीं महिलाओं के साथ आए बच्चों ने यहाँ लगे तमाम प्रकार के आधुनिक झूलों का जमकर लुफ्त उठाया। मेले में दर्शकों के मनोरंजन के लिए रात मे रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मेले में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की तरफ़ से लोगों के लिए तारा शक्ति रसोई के माध्यम से अंतिम दिन भी स्वादिष्ट भोजन और बच्चों के लिए एक निःशुल्क झूले की व्यवस्था की गई।

इस मौके पर मेला संरक्षक भाजपा नेता शंकरी सिंह, समिति अध्यक्ष व पूर्व ग्राम प्रधान राकेश सिंह चौहान, ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता, विनय दीक्षित,पूर्व प्रधान राजेश सिंह,विकास सिंह , शिव नारायण सिंह व अंचल गौतम गौतम , सहित सरोजनीनगर क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel