Lucknow News: मतदाता सूची में नहीं मिला नाम तो फॉर्म-6 भरकर मिली राहत
लखनऊ में विशेष सारांश पुनरीक्षण के पहले दिन मतदाता सूची में नाम न मिलने पर लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने की राहत पाई। मलिहाबाद, निगोहा और गोसाईंगंज समेत कई बूथों पर फॉर्म-6 के आवेदन आए; कुछ लोगों के नाम विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कट गए थे। कई बूथों पर ऐप से आवेदन अपलोड करने में दिक्कत भी सामने आई।