Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लखनऊ: नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम की अनदेखी, ट्रांसपोर्ट नगर पेट्रोल पंप पर युवक से हाथापाई

Published on: 11-09-2025
  • राजधानी में ही नहीं लागू हो रहा आदेश! नो हेलमेट-नो पेट्रोल नीति बनी दिखावा
  • सरोजनीनगर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों की गुंडई: प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अनदेखी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम लागू होने के बावजूद इसका खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना हेलमेट के बाइक चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। यही नहीं, जब एक युवक ने नियम के उल्लंघन का विरोध किया तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

विरोध करने पर युवक से हाथापाई

सूत्रों के मुताबिक, युवक ने पंप कर्मचारियों से कहा कि सरकार ने “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” नियम लागू किया है, तो आप बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल क्यों दे रहे हैं? इस पर पंप पर मौजूद दबंग कर्मचारियों ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि युवक से हाथापाई भी की।

नियम लागू करने में प्रशासन नाकाम?

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजधानी लखनऊ में जब प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं तो छोटे जिलों और कस्बों में इन नियमों का क्या हाल होगा? नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम सड़क हादसों को कम करने और हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के लिए लाया गया था, लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों की मनमानी इस नीति को मजाक बना रही है।

कई सवाल खड़े हुए

जब राजधानी में ही नियम लागू नहीं हो पा रहे हैं तो बाकी जगह इसका असर कैसे होगा?

पेट्रोल पंपों पर नियम तोड़ने की हिम्मत किसकी शह पर मिल रही है?

आदेश का उल्लंघन करने पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है।

प्रशासन ऐसे लापरवाह पंपों पर कब कार्रवाई करेगा?

स्थानीय जनता की मांग

स्थानीय नागरिकों ने लखनऊ प्रशासन से मांग की है कि संबंधित पेट्रोल पंप और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। जनता का कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel