Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लखनऊ पुलिस ने लूट करने वाले तीन शातिर लुटेरो को किया गिरफ्तार, कार भी हुयी बरामद

Published on: 01-03-2025
  • कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, एक रिवाल्वर 32 बोर, तमंचा 12 बोर, चार जिन्दा कारतूस 32 बोर, चार जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद 
  • घटना में उपयोग किया गया i-20 एक चार पहिया वाहन  नं0-UP 32 KE 7172 बरामद 

शकील अहमद 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीसीपी दक्षिणी और कृष्णानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, एक रिवाल्वर 32 बोर, तमंचा 12 बोर, चार जिन्दा कारतूस 32 बोर, चार जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया है।

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर खास की निशादेही पर संदिग्ध चार पहिया वाहन i-20 नं0-UP 32 KE 7172 युक्त तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ कर पुछताछ की गयी तो तीनों ने अपना नाम इमरान अहमद उम्र लगभग 37 वर्ष , नियाज पुत्र वली उम्र करीब 23 वर्ष, राजू उम्र करीब 43 वर्ष बताया। लूट करने वाले इमरान अहमद से चार पहिया वाहन उपरोक्त से सम्बन्धित कागजात मांग गया तो दिखाने से कासिर रहे थे।

सख्ती से पुछताछ करने पर तीनों अभियुक्तों ने एक स्वर में बताया कि जनपद बहराइच के रहने वाले व्यापारी मनीष अग्रवाल व लखनऊ निवासी मनीष अग्रवाल के मध्य 42 लाख रुपये के लेन देने को लेकर विवाद है, बहराइच निवासी व्यापारी मनीष अग्रवाल के कहने पर हम लोग रूपया वसूली करने लखनऊ आये थे, जिसके एवज में 10000/- रूपये इमरान के बैंक आफ बड़ौदा के खाते में बतौर एडवांस प्राप्त हुए थे।

इसी काम के लिए हमने असलहा व कारतूस, सिस्टम से प्राप्त कर लिए थे एवं उद्देश्य की पूर्ति हेतु हम लोग पहले भी कई बार लखनऊ आये परन्तु सही समय व मौका नहीं मिला आज लखनऊ के व्यापारी मनीष अग्रवाल का अपहरण करने के लिए पुनः आये थे कि आपने हम लोगों को पकड़ लिया है। उक्त बरामदगी के बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट, पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह सभी अभ्यस्त अपराधी हैं, जिनके द्वारा पूर्व में भी लूट की घटनाएं की गयी हैं, इन पर कई आपराधिक मामलें दर्ज हैं। पूर्व में कई बार लखनऊ निवासी व्यापारी मनीष अग्रवाल की रैकी करने हेतु लखनऊ आये, किन्तु मकसद में कामयाब न होने के कारण पुनः बहराइच चले गये।

बीते दिन को पुनः लखनऊ निवासी व्यापारी मनीष अग्रवाल को अपहरण कर 42 लाख रुपये की वसूली हेतु आटोमैटिक हथियारों से लैस होकर मनीष अग्रवाल की कार एमजी हेक्टर का पीछा करते हुये घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे थे, चेकिंग कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा पकड लिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel