'माफी दिल से आनी चाहिए, दिमाग से नहीं'; CJI पर विवादित टिप्पणी मामले में SC की संजय राउत को फटकार
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश और न्यायपालिका पर टिप्पणियों के आपराधिक अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि माफी दिल से आनी चाहिए, दिमाग से नहीं। राउत के वकील ने कहा कि एक और हलफनामा दाखिल किया जाएगा।