Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

‘‘महाकुंभ बनेगा अध्यात्म, उद्यम और मजबूत विदेशी रिश्तों का संगम’’

Published on: 24-12-2024

रायबरेली। एशोचैम की मैनेजिंग कमेटी एवं एनुअल जनरल मीटिंग आज 24 दिसंबर 2024 को रायबरेली में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसोचौम के अध्यक्ष इं. डी पी सिंह ने बताया कि इस वर्ष जो महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित है उसमें एसोचौम द्वारा वृहद आयोजन संगम में 31 जनवरी और 1 फरवरी  को किया जा रहा है।  इस अवसर को अध्यात्म, उद्यम और मजबूत विदेशी रिश्तों के रूप में प्रस्तुत करने के लिए एसोचौम क्रियाशील है।

कुंभ में 100 से अधिक देशों के अध्यात्म रिसर्च स्कॉलर के साथ उनके उच्चायुक्त, राजदूत एवं ट्रेड कमिश्नर भी आमंत्रित हैं। इस अवसर पर सरकार की आद्योगिक एवं व्यापार नीतियों के साथ अब तक की उपलब्धियों तथा किस प्रकार उत्तर प्रदेश में व्यापार की सहूलियत के लिए अनेक मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं कि वृहद जानकारी दी जाएगी।

इन सभी विदेशी मेहमानों के लगभग पूरे एक माह प्रवास की योजना है जिससे उपरोक्त तीनों उद्देश्यों की पूर्ति होगी। सरकार द्वारा सेक्टर 8 में चौंबर को स्थान आबंटित किया गया है। इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी एवं जनरल बॉडी की बैठक में चौंबर की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी गई साथ ही चैंबर का बजट सर्वसम्मति से पास हुआ।

नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों के चुनाव पर सहमति प्रदान की गई, संगठन के विस्तार पर सहमति हुई, नाम संशोधन पर भी सहमति हुई । यह सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हुआ।  एसोचैम द्वारा अब तक किए गए कार्यों हेतु सभी उपस्थित सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी। अब तक की मुख्य उपलब्धियों में क्लार्क्स लखनऊ के आयोजित इन्वेस्टर्स सौमिट में 40 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त एवं  ट्रेड कमिश्नर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक, अनेक मंत्री, बड़े उद्यमी आदि की उपस्थिति में कई महत्वर्ण निर्णय लिए गए।

इसके अतिरिक्त कई देशों जैसे नेपाल, फ्रांस, ऑस्ट्रिया आदि के साथ औद्योगिक विकास के अवसर बनाए गए तथा पर्यटन, संस्कृति आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास हुए।  इस अवसर पर श्री मुकेश सिंह जो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरकारी मामलों के रूप में नियुक्त किया गया, उन्होंने कुंभ सहित संगठन के सभी कार्यों में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।

अध्यक्ष महिला विंग किरण सिंह ने भी संबोधन कर महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा संगठन में महिला सदस्यों को जोड़ने और उनकी सक्रियता का पूर्ण आश्वासन दिया। हज के लिए सदस्यों को सुविधा प्रदान करने के लिए चौंबर द्वारा दुबई के साथ समझौता किया जा रहा है।

इस अवसर पर चैंबर के साथ वरिष्ठ समाजसेवी तथा लायंस के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सी ए सौरभ कांत एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी एवं लायन अंतरराष्ट्रीय के पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन सतीश श्रीवास्तव के जुड़ने पर सभी उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और यह विश्वाश व्यक्त किया कि इनके जुड़ने से चौंबर के कार्यों में और तेजी आएगी।

चैंबर की ओर से राजेश गुप्ता, प्रभारी सोशल इम्पैक्ट अभितोष अस्थाना, प्रभारी डिजिटल एग्री कमेटी, अभिनव सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, दिलीप यादव, आलोक शरण, ओ.पी. दुबे, ऋतु चावला, शाहनवाज उस्मानी एवं विनोद सिंह ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। महासचिव डी के निश्रा ने सभा का कुशल संचालन किया और अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel