Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एसडीएम के कुशल नेतृत्व में आईजीआरएस निस्तारण में महराजगंज को मिला प्रथम स्थान

Published on: 04-02-2025

महराजगंज, रायबरेली। उपजिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव के कुशल निर्देशन व तहसीलदार मंजुला मिश्रा के कुशल नेतृत्व में जनता द्वारा की गई मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के लिए लगातार प्रदेश में दूसरी बार तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बताते चले कि तेजतर्रार उप जिलाधिकारी सचिन यादव के निर्देशन में महराजगंज तहसील में कार्यरत सभी कर्मचारियों द्वारा अपने मातहत अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सतत पालन किया जा रहा है।

वहीं उप जिला अधिकारी द्वारा समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था, कि क्षेत्र के किसी भी पीड़ित व्यक्ति द्वारा किए गए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से सुनिश्चित किया जाए तथा वादकारियों द्वारा किए गए शिकायतों का फोन कर फीडबैक भी लिया जाए तथा उनका पक्ष सुना जाए।

जिसको गंभीरता से लेते हुए तहसील के कर्मचारियों द्वारा उपजिलाधिकारी के निर्देशों का पालन किया गया जिसका प्रतिफल ये रहा कि महराजगंज तहसील आईजीआरएस के माध्यम से आईं शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

उपजिलाधिकारी सचिन यादव ने बताया कि सभी अधीनस्थों को समयावधि में शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके निपटारे के निर्देश दिए गए हैं, सभी ने मनोयोग से काम किया है, जिससे तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel