Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

Published on: 19-04-2025

कुशल शिक्षाविद एवं समाज सुधारक महात्मा हंसराज जी सबके प्रेरणा स्रोत

ब्यूरो चीफ – संतोष कुमार रजक 

शक्तिनगर(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में 19 अप्रैल 2025 को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में महात्मा हंसराज जी का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया l सर्वप्रथम प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय ने महात्मा हंसराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तदुपरांत सभी शिक्षक – शिक्षिकाओ ने महात्मा हंसराज जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सम्मान दिया।

हिंदी शिक्षक अर्जुन मिश्रा ने प्रार्थना सभा में महात्मा हंसराज जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महात्मा हंसराज जी का संपूर्ण जीवन कठोर परिश्रम, त्याग एवं समर्पण का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण रहा। उन्होंने डीएवी संस्था के विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया । महात्मा हंसराज जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर हवन – भजन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ l

जिसमें प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय जी ने शिक्षक – शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक हवन कर वातावरण की पुष्टि करते हुए महात्मा जी के समर्पण को याद कराया। साथ ही साथ प्राचार्या महोदया ने अपने संबोधन में सभी को बताया कि महात्मा हंसराज जी एक कुशल शिक्षाविद के साथ-साथ समाज सुधारक एवं एक श्रेष्ठ आर्य समाजी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानवता एवं जनता के लिए समर्पित कर समाज को एक नई दिशा प्रदान की। हम सभी को उनके जीवन से अवश्य प्रेरणा एवं सीख लेनी चाहिए l

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel