Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लखनऊ की महेश नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषड़ आग

Published on: 24-02-2025
  • आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर पाया काबू

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के नादरगंज स्थित महेश नमकीन फैक्ट्री में सोमवार सुबह तड़के करीब 5 बजे भयानक आग लग गई। फैक्ट्री के स्क्रेप गोदाम स्थित लगी आग ने तुरंत ही विकराल रूप धारण कर लिया। बताते हैं कि गोदाम में लकड़ी व पॉलिथीन होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण किया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

धुआं देखते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया किंतु सफलता न मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद कुछ ही देर में फायर यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि आग महेश नमकीन के स्क्रेप गोदाम में लगी हुई थी, जो बहुत ही बिकराल रूप में फ़ैलकर जल रही थी।

यूनिट ने तत्काल अग्निशमन कार्य करते हुए आग को बुझाना प्रारंभ किया, आग की भयावाहता को देखते हुए हजरतगंज कंट्रोल रूम व अन्य स्टेशनो से और गाड़ियां बुलाई गईं। कुछ ही देर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

आग को लगभग 4:30 घंटे के बाद आधा दर्जन अग्निशमन की गाड़ियों व अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया गया। आग लगने का कारण नहीं पता चला है। घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel