Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से हुए अवगत, कई आवेदनों का हुआ त्वरित निष्पादन, शेष आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Follow

Published on: 16-05-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 90 से ज्यादा नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक, एवं प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी अपनी शिकायतें व मांग उपायुक्त के समक्ष रखीं।

उपायुक्त ने गंभीरता से प्रत्येक आवेदक की बातों को सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान शहरी क्षेत्र में पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी, स्कूल फीस में छूट, दुकान आवंटन, ज़मीन विवाद, मानगो में पेयजल समस्या, आय प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही देरी, म्यूटेशन रिविजन, आरक्षित कोटा में बच्चे का नामांकन, बालू , राशन कार्ड त्रुटियाँ, पेंशन स्वीकृति तथा कई अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं उपायुक्त के संज्ञान में लाई गईं। इनमें से कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही समाधान किया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार एक सशक्त माध्यम है, जिससे आम जनता की समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचती हैं और उनका पारदर्शी व शीघ्र समाधान संभव होता है।

प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक शिकायत का निवारण निर्धारित समयसीमा के भीतर हो। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों की गंभीरता से समीक्षा कर तय समय में उनका निष्पादन सुनिश्चित करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel