मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

मथुरा मंथन के बाद अमित शाह से मिले सीएम योगी, चुनावी रणनीति पर चर्चा

17 Nov 2026, 08:30 PM • मानवाधिकार मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि माना जा रहा है कि इसमें मथुरा में हुए भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर का निचोड़ और प्रदेश इकाई की राय केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखी गई। मुलाकात के दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष भी मौजूद थे।