मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

मथुरा में BJP ने रच ली यूपी जीत की पटकथा, तीन अहम मुद्दों पर तीसरी बार बनेगी सरकार, हो गई तैयारी

17 Nov 2026, 08:30 PM • मानवाधिकार मीडिया

मथुरा में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर में उत्तर प्रदेश चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ बैठक के दूसरे दिन की अध्यक्षता की। बैठक में तय हुआ कि पार्टी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को प्रमुख एजेंडे के रूप में आगे बढ़ाएगी, साथ ही सरकार के कामों को लाभार्थियों तक पहुंचाने और पिछली सरकार के कार्यकाल से तुलना जनता के सामने रखने पर जोर दिया गया।