Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित परियोजनाओं से संबंधित कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के संबंध में बैठक सम्पन्न

Published on: 14-02-2024
  • निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक व निर्धारित समयावधि में समस्त कार्यो को पूर्ण कराया जाये, संबंधित अधिकारीगण स्वयं कार्यों की मॉनिटरिंग नियमित रूप से करते रहे-मंडलायुक्त

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिनांक 13/02/2024
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित परियोजनाओं से संबंधित कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन स्मार्ट सिटी कार्यालय के सीoईoओ कक्ष में आहूत की गई। इस अवसर पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की गहनता से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन समस्त कार्य ससमय पूर्ण करा लिया जाये एवं निर्माणधीन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए, नोडल अधिकारीगण नियमित रूप से कार्यो की मॉनिटरिंग करते रहे।

उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड पर उतरकर संबंधित अधिकारी चल रहे कार्यों का निरीक्षण स्वयं करें।
बैठक के दौरान मंडलायुक्त को संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि के०डी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहे सिविल कार्य 52 प्रतिशत पूर्ण तथा भारतखंडे विश्वविद्यालय लाइब्रेरी का सिविल कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण व 92 स्मार्ट स्कूलों के कार्य 90% पूर्ण करा लिए गए और आदि सिविल कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (uprnn) के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शेष बचे कार्यो में तेजी लाया जाए। कार्यो में किसी भी प्रकार के शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सिविल कार्य व निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत भुगतान संबंधित प्रकरण लंबित न रहने पाए।उन्होंने कहा कि टेंडरिंग फाईलों में अनावश्यक रूप से विलभ करने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंडलायुक्त ने कहा कि प्रत्येक प्रोजेक्ट डिवाइड करते हुए, उसकी जिम्मेदारी केवल एक ही जूनियर इंजीनियर को दिया जाये। जिससे संबंधित प्रोजेक्ट में उसकी जवाबदेही फिक्स की जा सके और अनावश्यक रूप से फ़ाइल एक टेबल से दूसरे टेबल फ़ाइल न घूमे और कार्य विलभ न होने पाये।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel