Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

Published on: 06-11-2024

राहुल गांधी ने नवनिर्मित शहीद चौक का उद्घाटन सहित 5367.88 लाख लागत की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

एसके सोनी

रायबरेली। राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जनपद रायबरेली पहुंचे, रायबरेली की जनता ने सोनियां गांधी के विश्वास को कायम रखते हुए उनके बेटे को रायबरेली का सांसद बनाया। आज सांसद राहुल गांधी लखनऊ होते हुए पहले जनपद बार्डर स्थित चुरुवा मंदिर में दर्शन करते हुए माथे पर टीका लगाकर रायबरेली की ओर रवाना हुए। जनपद पहुंचकर डिग्री कॉलेज चौराहे पर नवनिर्मित शहीद चौक का लोकार्पण कर चौराहे पर मौजूद शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

सांसद राहुल गांधी ने कलक्ट्रेट परिसर के बचत भवन प्रांगण में पहुचकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में स्वीकृत एफ0डी0आर0 एवं कन्वेंशनल तकनीक द्वारा विधानसभा सरेनी, हरचन्दपुर व बछरावां की कुल लागत 5367.88 लाख से निर्मित 09 मार्गाे का लोकार्पण किया। जिसकी कुल लम्बाई 70.900 कि0मी है। अध्यक्ष ‘‘दिशा’’ समिति राहुल गांधी एवं संसद सदस्य लोकसभा संसदीय क्षेत्र अमेठी/ सह-अध्यक्ष ‘‘दिशा’’ समिति किशोरी लाल ने बचत भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक में हिस्सा लेकर जनप्रतिनिधियों से जिले के विकास से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।

डीएम ने समस्त योजनाओं का बिन्दुवार प्रस्तुतीकरण किया

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) से सम्बन्धित समस्त योजनाओं का बिन्दुवार प्रस्तुतीकरण किया। अध्यक्ष ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (हाउसिंग फार आल-अर्बन), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रमाीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, मध्यान्ह भोजन योजना, समेकित बाल विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना, डिजिटल इण्डिया-भू अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, अवस्थापना सम्बन्धी कार्यक्रम, समन्वित ऊर्जा विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, आयुष्मान कार्ड, ई-नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट, जल प्रबन्धन कार्यक्रम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं पर गम्भीरतापूर्वक चर्चा की गई। बैठक में डीएम को जल जीवन मिशन की पूरी हो चुकीं करीब 410 करोड़ की 182 परियोजनाओं की गुणवत्ता के जांच के आदेश दिए। कहा कि जांच कमेटी में विधायकों को भी शामिल किया जाए।

प्रधानमंत्री सड़क योजनान्तर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों का गूंजा मुद्दा

रायबरेली। (दिशा) बैठक दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री सड़क योजनान्तर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा उठाया इसके अतिरिक्त पेयजल योजनान्तर्गत पाइपलाइन बोरिंग की भी चर्चा की गई। जिस पर अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने जिलाधिकारी को उक्त कार्याे को कराने के निर्देश दिये। अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिलाधिकारी को सड़कों की मरम्मत, नहरों की सफाई व जिन-जिन क्षेत्रों व स्थानों में बारिश के समय जलभराव होता है उसी सभी क्षेत्रों व स्थानों पर पहले से जल निकासी व जलभराव जैसी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये।

 

उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में निराश्रित गौवंश पशुओं का चिन्हांकन करके उन्हें गौशालाओं में नियमानुसार भेजा जाए तथा गौशालाओं में पशुओं की देखरेख व चारा आदि की व्यवस्था की उपलब्ध बनी रहे। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए जो प्रस्ताव शासन के लिए भेजा जाता है उसकी एक प्रति जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाये। बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कौन कौन रहा शामिल, एक नजर

रायबरेली। कलेक्ट्रेट बचत भवन की बैठक में प्रदेश के उद्यान,कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद (शिक्षक) उमेश द्विवेदी सदस्य विधान परिषद लखनऊ खण्ड (स्नातक) क्षेत्र अवनीश कुमार सिंह, विधायक ऊँचाहार मनोज कुमार पाण्डेय, विधायक सरेनी देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक बछरावां श्याम सुन्दर भारती, विधायक सदर श्रीमती अदिति सिंह, विधायक हरचंदपुर राहुल राजपूत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय एवं अन्य सदस्यों सहित सभी जनपदीय स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel