Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा से संबंधित बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, व अन्य संबधित पदाधिकारी हुए शामिल

Follow

Published on: 18-06-2025

कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार में आहूत बैठक में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में घाघीडीह कारा, साकची कारा और घाटशिला उप कारा में सुरक्षा व्यवस्था एवं कारा में स्थित सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजलापूर्ति एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई।

उपायुक्त द्वारा सिक्योरिटी ऑडिट के तहत प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को नियमित अंतराल पर सभी कारा, उप कारा, बाल सुधार गृह, अस्पतालों के कैदी वार्ड और कोर्ट हाजत का औचक निरीक्षण करने तथा रेड करने का निर्देश दिया गया।

अनाधिकृत रूप से जेल और आवासीय परिसर के आसपास अड्डाबाजी या अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। कारा परिसर के अंदर किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सूचनातंत्र को मजबूत करने पर भी बल दिया गया।

घाघीडीह कारा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया । वहीं कैदियों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने पर चर्चा की गई । सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल में 4-जी और 5-जी जैमर लगाने, वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराने, वॉच टॉवर में पर्याप्त सुरक्षाबलों की तैनाती, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel