Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : उपायुक्त की अध्यक्षता में कार्यदायी विभागों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक, ग्राम सम्पत्ति- डिजिटल एसेट रजिस्टर के उपयोग को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 26-08-2025

विकास योजनाओं/परियोजनाओं के लिए सभी कार्यदायी विभागों का होगा अपना डिजिटल रिकॉर्ड, विभाग और आम नागरिक भी कर सकेंगे ऑनलाइन मॉनिटरिंग

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में ग्राम संपत्ति- डिजिटल एसेट के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण श्री दीपक सहाय समेत अन्य तकनीकी विभागों के कार्पालक अभियंता, सहायक अभियंता व विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि सरकार की विकास योजनाओं की स्थिति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सके। इसके लिए प्रत्येक पंचायत एवं गांव की परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसमें सड़क, पुल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल भवन, पंचायत भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, तालाब एवं अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों को शामिल किया जाएगा। यह डिजिटल रिकॉर्ड ग्राम सम्पत्ति- डिजिटल एसेट रजिस्टर में संबंधित विभागों को दर्ज करना होगा, आम नागरिक भी योजनाओं के अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी रख सकेंगे ।

उपायुक्त ने कार्यदायी विभागों के अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी परिसंपत्तियों की भौतिक स्थिति का सत्यापन कर ग्राम संपत्ति डिजिटल एसेट रजिस्टर पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड करना शुरू करें। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था न केवल योजनाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी बल्कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता की गारंटी भी देगी।

बैठक में अभियंताओं एवं अन्य विभागीय पदाधिकारियों को डिजिटल एसेट रजिस्टर पोर्टल पर डेटा अपलोड तथा रिकॉर्ड संधारण से संबंधित तकनीकी जानकारी भी जी गई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel