Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया रायबरेली महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ

Published on: 27-12-2024

रायबरेली। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने किया रायबरेली महोत्सव का उद्घाटन किया, जीआईसी ग्राउंड में 31 जनवरी तक चलेगा रायबरेली महोत्सव। रायबरेली महोत्सव में दिव्य महाकुंभ की सेल्फी का फीता काटकर ‘ रायबरेली महोत्सव का आगाज हो गया।

महोत्सव के मीडिया प्रभारी आशीष पाठक ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया एवं उद्यान मंत्री के रायबरेली महोत्सव पर पहुंचते ही सैकड़ो दुकानदारों के साथ आयोजक राकेश गुप्ता एवं आशीष पाठक ने भव्य माला एवं फूलों की वर्षा करके मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं। केन्द्र और राज्य सरकार हस्तशिल्प के कारीगरों को सहयोग कर उन्नति कर रही है मुख्य अतिथि उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रायबरेली महोत्सव का आयोजन यहां के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहता है।

जो लोग अपने बच्चों को बड़े-बड़े माल में नहीं ले जा पाते हैं वह रायबरेली महोत्सव में आकर अपने बच्चों की ख्वाहिशों को पूरा करते हैं दूसरी ओर आत्मनिर्भर भारत के तहत यहां बेरोजगारों को रोजगार भी देने का काम आयोजक राकेश गुप्ता जी कर रहे हैं रायबरेली महोत्सव समिति धन्यवाद के पात्र है ।

आयोजन समिति के आयोजक राकेश गुप्ता ने बताया कि कई राज्यों से हस्तशिल्प उत्पाद महोत्सव में आए हैं। महोत्सव का मुख्य उदेश्य एक भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए विलुप्त होती लोककलाओं को नवजीवन प्रदान करने के साथ रोजगार का अवसर प्रदान करना है।

मीडिया प्रभारी आशीष पाठक ने बताया की रायबरेली महोत्सव में रायबरेली के दुकानदारों के साथ साथ उत्तर प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों से भी दुकानदार आए हुए हैं रावली महोत्सव में आपको कश्मीरी कपड़े जयपुरी रजाई राजस्थानी व्यंजन के साथ-साथ गुजरात उड़ीसा महाराष्ट्र आदि प्रदेशों की वस्तु मिलेगी रायबरेली रायबरेली महोत्सव अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए प्रचलित है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से रायबरेली महोत्सव समिति के संयोजक विजय यादव, भाजपा किसान नेता रमेश बहादुर सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष पांडे, उद्योग व्यापार मंडल अतुल गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, महेंद्र अग्रवाल, एक्यूप्रेशर चिकित्सा भगवान दीन यादव,अखिलेश द्विवेदी, अमरजीत मौर्य,पंकज साहू सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel