Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार, सरोजनीनगर बार एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन

Published on: 18-03-2025

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । उत्तर प्रदेश में आए दिन वकीलों और पत्रकारों पर अत्याचार हो रहा है। वहीं पर गोमती नगर विभूति खंड थाने में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के कारण राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं के आवाहन पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

राजेश कुमार सिह अध्यक्ष सरोजनीनगर बार एसो० लखनऊ की अध्यक्षता में एवं गोविन्द्र प्रताप शुक्ला एडवोकेट महामंत्री सरोजनीनगर बार एसो० लखनऊ के संचालन में वकीलों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के चलते जोरदार धरना प्रदर्शन किया और लखनऊ पुलिस कमिश्नर को बिजनौर थाना प्रभारी अरविंद सिंह राणा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

सरोजनी नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया पुलिस द्वारा वकीलों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अध्यक्ष ने कहा दोषी पुलिस कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। सरोजनीनगर बार एसो० लखनऊ समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से पूर्ण रूप से विरत रहेगा।

सरोजनी नगर बार एसोसिएशन के महामंत्री गोविंद प्रताप शुक्ला ने बताया कि अगर पुलिस कमिश्नर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर बर्खास्त नहीं करते हैं तो हम सभी अधिवक्ता साथी आगे की रणनीति करेंगे। उन्होंने बताया देश के सभी अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

धरना प्रदर्शन में उपस्थित रोहित कुमार सिंह, अमित प्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह, संजय तिवारी, विवेक कुमार सिंह, सचिन जायसवाल, समर सेन, गुलबीर सिंह, खुर्शीद अहमद, एच आर रहमान, देवेंद्र कुमार, ललित मोहन,ओम प्रकाश सिंह, अंकुश, निर्मल मीडिया प्रभारी, धर्मेंद्र तिवारी मीडिया प्रभारी, अविनाश कुमार ओझा प्रवक्ता आदि अधिवक्तागण काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel