Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मिस इंडिया से एक्ट्रेस बनीं, सुपरस्टार से शादी कर इंडस्ट्री को कहा अलविदा, अब लुक में हुआ बड़ा बदलाव।

Published on: 22-01-2025

मिस इंडिया से एक्ट्रेस बनीं नम्रता शिरोडकर आज 22 जनवरी, को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली है। मुंबई में जन्मी नम्रता फिलहाल लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। साल 1993 में उन्होंने मिस इंडिया का ताज पहना। ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने और कुछ साल मॉडलिंग करने के बाद नम्रता ने फिल्मों में एंट्री की। वह ‘कच्चे धागे’ (1999), ‘एझुपुन्ना थरकन’ (1999), ‘वास्तव: द रियलिटी’ (1999) और ‘पुकार’ (2000) जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं, जिसके लिए उन्हें IIFA बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए नामांकित किया गया था। वह ‘हेरा फेरी’, ‘अस्तित्व’ (2000), ‘दिल विल प्यार व्यार’ (2002), ‘LOC कारगिल’ (2003) और ‘ब्रिटिश सिनेमा ब्राइड एंड प्रेजुडिस’ (2004) में भी दिखाई दीं, जिसे उन्हें जबरदस्त नेम फेम मिला।

सुपरस्टार से शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग

नम्रता शिरोडकर की शादी तेलुगु सिनेमा अभिनेता महेश बाबू से हुई है। दोनों के दो बच्चे बेटा गौतम कृष्णा और बेटी सितारा हैं। 1998 में नम्रता ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ से डेब्यू किया था। हालांकि, इसमें उनका छोटा सा रोल था और लीड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना थी। इसके पहले नम्रता ने फिल्म ‘पूरब की लैला पश्चिम की छैला’ साइन की थी, लेकिन ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। बॉलीवुड के बाद नम्रता ने साउथ फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और साल 2000 में तेलुगु फिल्म ‘वामसी’ की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई। दोनों ने 5 साल डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2005 में शादी कर ली। प्रेमा को दिए इंटरव्यू में कहा था कि महेश बाबू नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी काम करें, इसलिए एक्टिंग छोड़ दी।

मिस इंडिया से एक्ट्रेस बनीं नम्रता का बदला लुक

नम्रता शिरोडकर आज भी उतनी ही खूबसूरत है जैसे वह पहले लगती थीं। महेश बाबू की पत्नी 53 की उम्र में भी सुपर फिट लगती हैं। वह सोशल मीडिया काफी एक्टिव है। वह आए दिन अपनी लाइफ की छोटी-बड़ी अपटेड शेयर करती रहती हैं। उनका लुक भी पहले से काफी बदल चुका है। अपनी ग्लैमरस दुनिया से दूर नम्रता अक्सर अपनी नो-मेकअप लुक शेयर करती रहती हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel