Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अयोध्या की रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी सीता का किरदार, भव्य मंचन की तैयारी

Follow

Published on: 03-10-2024

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीतने वाली रिया सिंघा अयोध्या की रामलीला में सीता का किरदार निभाएंगी। मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे 42 दिग्गज कलाकारों वाली रामलीला की स्टार कास्ट अयोध्या में अपना जादू दिखाएगी. इस रामलीला में मनोज तिवारी बाली और रवि किशन सुग्रीव की भूमिका में नजर आएंगे। सीता का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए रिया ने कहा कि यह साल मेरे लिए कई मायनों में खास है।

प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से मुझे विश्व की सबसे बड़ी अयोध्या की रामलीला में सीता की भूमिका निभाने का अवसर मिला। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं. रिया सिंघा ने आगे कहा कि वह आयोजक मंडल को श्री राम की जन्मभूमि पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देती हैं. यह मुलाकात मेरे लिए बहुत रोमांचक है. मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे रामायण का हिस्सा बनने और माता सीता की भूमिका निभाने का मौका मिला। मैं मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए भगवान श्री राम और माता सीता का आशीर्वाद लेंगी।

रिया सिंघा 2024 की मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकी हैं

रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया। उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनने के अपने सफर के बारे में भी बात की। रिया के साथ-साथ कई सितारे अयोध्या की रामलीला में काम कर रहे हैं। एक्ट्रेस भाग्यश्री मां वेदवती का किरदार निभा रही हैं, जबकि मालिनी अवस्थी मां शबरी का किरदार निभा रही हैं. अयोध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने कहा कि इस बार अयोध्या की रामलीला पिछले सभी विश्व रिकॉर्ड तोड़ देगी. पिछले साल 36 करोड़ लोगों ने इस आयोजन का फायदा उठाया था, लेकिन इस साल 50 करोड़ से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे.

पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

आपको बता दें कि इस बार अयोध्या की रामलीला बेहद खास होने वाली है. इस साल कई दिग्गज सितारे भी रामलीला में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. वेदमती के किरदार में एक्ट्रेस भाग्यश्री, मालिनी अवस्थी शबरी का किरदार निभाएंगी जिनके झूठे बेर भगवान श्री राम ने खाए थे. भरत की भूमिका में फिल्म अभिनेता राज माथुर नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रामलीला के आयोजन का उद्घाटन कर सकते हैं. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel