Latest News
छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जांजगीर के सभा कक्ष में संपन्न,,,नवरात्रि में की गई साधनाओं में चमत्कारिक शक्तियां प्रत्यक्ष दिखाई देता है…सनत राठौर गुरुजी,,,यातायात जांजगीर -चांपा पुलिस की विशेष यातायात चेकिंग अभियान,,,पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई कांशीराम की जयंतीगैस किल्लत पर सपा नेता अरविंद यादव का सरकार पर हमला, बोले – “कहां गया उज्ज्वला का सपना?”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने

लोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गई

Published on: 18-12-2025
लखनऊ की ताज़ा खबरें
  • महिला सशक्तिकरण व स्वास्थ्य जागरूकता पर रहा विशेष फोकस
  • सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
  • ग्रामीण महिलाओं ने की कमला फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना

रायबरेली। रायबरेली सदर क्षेत्र के राही ब्लॉक स्थित लोधवारी गांव में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

इस अवसर पर कमला फाउंडेशन के सहयोग से महिला कल्याण विभाग द्वारा बालिकाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूनम सिंह ने कहा कि जब तक बालिकाओं का स्वास्थ्य सुरक्षित नहीं होगा, तब तक वे आत्मनिर्भर नहीं बन सकतीं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज को मजबूत दिशा मिलती है।

पूनम सिंह ने महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बाल सेवा योजना, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र महिलाओं से इनका लाभ उठाने की अपील की।

इसके साथ ही उन्होंने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181, 1930 (साइबर अपराध), 112 (आपात सेवा) और 1090 (महिला सुरक्षा) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों का तत्काल उपयोग किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक शैफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, शालिनी सिंह, सीमा सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने कमला फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के समापन पर पूनम सिंह ने कहा कि कमला फाउंडेशन भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel