Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का युवाओं के लिए उत्कृष्ट योगदान: हज़ारों खेल प्रतिभाओं को मिल रहा सफलता का पंख

Published on: 14-01-2025

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और खेल के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू की गई सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग अब युवा खिलाड़ियों के लिए बड़े मंच का स्वरूप ले चुकी है। इस लीग के छठे चरण में चल रही क्रिकेट चैम्पियनशिप ने कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बावजूद खेल प्रेमियों के दिलों में जोश भर दिया है।

160 से अधिक इंटर स्कूल और इंटर स्पोर्ट्स क्लब की टीमों से जुड़े 2500 से ज्यादा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर रहे हैं। कानपुर रोड स्थित जय जगत पार्क में डॉ राजेश्वर द्वारा 3 दिसंबर से शुरू की गई क्रिकेट चैम्पियनशिप में अब तक 68 रोमांचक लीग मैच सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।

हर मैच में खिलाड़ियों का जोश, शानदार रणनीतियां, और दर्शकों की तालियों की गूंज सरोजनीनगर की फिजा में एक अलग ही ऊर्जा भर रही है। मंगलवार को इंटर स्कूल के दूसरे चरण में चार मुकाबले खेले गए, पहला मुकाबला एसकेडी एकेडमी वृंदावन और एलपीएस साउथ सिटी के बीच खेला गया, जिसमें एलपीएस साउथ सिटी ने खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से मुकाबला आने नाम कर लिया।

वहीं दूसरा मुकाबला अवध कॉलेजिएट बनाम कमल दिल्ली पब्लिक स्कूल खेला गया, जिसमें अवध कॉलेजिएट ने बेहतर रणनीति और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए इस रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से जीत दर्ज की। तीसरा मैच एलआरएसएस बांथरा और हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल के बीच देखने को मिला, जिसमें हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल ने 12 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

वहीँ दिन का आखिरी और 68वां मैच पीबीएसइन इंटर स्कूल और लखनऊ कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के बीच रहा, जिसमें पीबीएसइन इंटर स्कूल ने 44 रनों से शानदार जीत दर्ज की। बता दें दूसरे चरण में इंटर स्कूल के 8 मुकाबले खेले जा चेके हैं। मैच के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से ट्रॉफी और खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों ने इस अनूठी पहल के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार प्रकट किया। यह लीग युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य बनाने का बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही है। यह लीग न केवल खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका दे रही है, बल्कि खेलों के प्रति नई पीढ़ी में रुचि और जुनून जगाने का प्रतीक बन चुकी है।

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा इस चैम्पियनशिप के विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता टीम को 25 हजार देकर सम्मानित किया जाएगा। डॉ. सिंह ने कहा, ”हमारा मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाना है, ताकि वे सरोजनीनगर का नाम गौरव से रोशन कर सकें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel