Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मोहम्मद यूनुस ने किया खुलासा, ‘हसीना सरकार के खिलाफ आंदोलन पहले से ही तय था’

Follow

Published on: 28-09-2024

न्यूयॉर्क: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि देश में हालिया छात्र आंदोलन ‘पूर्व नियोजित’ था और इसके कारण शेख हसीना को सत्ता से बाहर होना पड़ा। ‘क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव’ की वार्षिक बैठक में छात्रों का परिचय कराते हुए नोबेल पुरस्कार विजेता यूनुस ने कहा कि इस आंदोलन की योजना तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के खिलाफ बनाई गई थी। बैठक में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने यूनुस का स्वागत किया.

‘पूरे देश को हिलाकर रख दिया’

बांग्लादेशी छात्र नेताओं का परिचय देते हुए मोहम्मद यूनुस (84) ने कहा, ”संपूर्ण क्रांति के पीछे इन्हीं लोगों का दिमाग माना जाता है। वे किसी भी अन्य युवा व्यक्ति की तरह दिखते हैं, आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। लेकिन जब आप उन्हें कार्य करते हुए देखेंगे, जब आप उन्हें बोलते हुए सुनेंगे, तो आप कांप उठेंगे। उन्होंने पूरे देश को हिलाकर रख दिया.” यूनुस ने विशेष रूप से छात्र कार्यकर्ता ‘महफूज अब्दुल्ला’ की ओर इशारा किया और कहा कि वह ‘इस क्रांति के पीछे का दिमाग’ थे.

मोहम्मद यूनुस ने क्या कहा?

मोहम्मद यूनुस ने कहा, “वह बार-बार इससे इनकार करते हैं, उन्होंने यह बात मुझे नहीं बल्कि कई अन्य लोगों को बताई है लेकिन इस तरह उनकी पहचान हो जाती है कि पूरी क्रांति के पीछे उनका दिमाग है।” उन्होंने कहा कि जब आखिरी बार सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की तो प्रदर्शनकारी छात्र ”बहादुरी से गोलियों के खिलाफ खड़े हो गए.” उन्होंने कहा कि देश में हर कोई “नए बांग्लादेश” का समर्थन करता है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel