Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अलग और अनूठा होगा मोरवा पुनर्स्थापन

Published on: 24-03-2025

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), जयंत परियोजना के विस्तार के लिए ज़रूरी ‘मोरवा पुनर्स्थापन’ करने की प्रक्रिया में है, जिसमें 50,000 से अधिक आबादी सहित 30,000 से अधिक परियोजना प्रभावित परिवारों को पुनर्स्थापित करने की योजना है। एनसीएल का यह प्रयास है कि पुनर्वास प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह बनाते हुए विधिसम्मत तरीके से परियोजना प्रभावित परिवारों को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाय। इस दिशा में एनसीएल, सकारात्मक प्रयास करते हुए कलेक्टर गाइडलाइन में वर्णित अलग-अलग दरों के जगह पर अधिकतम दर वाले वार्ड दर को समान रूप से सभी वार्डों पर लागू करने जा रही है। कलेक्टर गाइडलाइन में मार्ग के आधार पर रेट का तीन तरह से वर्गीकरण किया गया है जिनमें ‘मुख्य मार्ग’, ‘डब्लूबीएम एवं अन्य मार्ग’ व ‘मार्ग से हटकर’ श्रेणियों के लिए अलग-अलग रेट निर्धारित हैं। जिनमे अधिकतम रेट ‘मुख्य मार्ग’ का होता है। एनसीएल द्वारा ‘मोरवा पुनर्स्थापन’ के मुआवजा गणना हेतु ‘मुख्य मार्ग’ के रेट को सभी वार्डों पर समान रूप से लागू किया जा रहा है, जिससे प्रभावित परिवारों को अधिकतम मुआवजा मिल सके। मोरवा के वार्ड क्रमांक 07 में पंजरेह और झिंगुरदा हल्का के हिस्से आते हैं जिनमें पंजरेह हल्का का दर झिंगुरदा से अधिक है। वार्ड क्रमांक 07 के दोनों गांवों के परिवारों को समान एवं अधिकतम दर देने के उद्देश्य से पंजरेह की दर को दोनों गांवों पर समान रूप से लागू किया जा रहा है । इसके अतिरिक्त, 500 वर्ग मीटर तक की लघु कृषि भूमि के भू-स्वामियों को आवासीय भू-स्वामियों के समकक्ष मुआवजा हेतु ‘ड्राफ्ट’ आर एंड आर स्कीम में प्रावधान किया गया है। साथ ही इस भूमि पर भी आवासीय भू- स्वामियों के समकक्ष 12% की दर से ब्याज देने का प्रावधान भी है। ऐसे परिवार जिनके स्वामित्व में कोई भूमि नहीं है किन्तु शासकीय भूमि पर निवासरत हैं तथा प्राथमिक आजीविका प्रभावित हो रही है, उन्हें भू-अर्जन क्षेत्र में आवासरत मानते हुए प्रभावित परिवार की संबन्धित श्रेणी में शामिल करते हुए तदानुसार पात्रता दी जाएगी। ‘आर एंड आर स्कीम’ को समावेशी बनाने के उद्देश्य से एनसीएल ने ‘ड्राफ्ट आर एंड आर स्कीम (प्रारूप)’ को संबंधित मंचों से साझा किया है जिससे कि प्रारूप को अंतिम रूप देने से पूर्व उनके (विभिन्न मंचों के) विधिसम्मत सुझावों को प्रारूप में जोड़ा जा सके। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा लागतार मोरवा पुनर्स्थापन प्रक्रिया को प्रभावित परिवारों के हित में समावेशी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel