Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर – पूर्वी सिंहभूम के तीन प्रखंडों में ‘एजुकेशन सिग्नेचर प्रोग्राम’ के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में साझेदारी

Follow

Published on: 02-06-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं टीएसएफ (टाटा स्टील फाउंडेशन) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसका उद्देश्य जिले के तीन प्रखंडों – मुसाबनी, डुमरिया और गुरबांदा – में ‘एजुकेशन सिग्नेचर प्रोग्राम’ के माध्यम से बच्चों को समतामूलक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

जिला प्रशासन की ओर से डीएसई श्री आशीष पांडेय एवं टीएसएफ की ओर से दिव्याहस रे ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस साझेदारी के तहत एक सशक्त सार्वजनिक विद्यालय प्रणाली को पुनर्जीवित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चे अपनी पूरी क्षमता के साथ विकास कर सकें।

जिला प्रशासन एवं टीएसएफ अपने-अपने विशेषज्ञता क्षेत्रों और क्षमताओं का लाभ उठाकर अगले तीन वर्षों में तीनों चयनित प्रखंडों में कार्यक्रम को पूरी तरह लागू करेंगे। इस दौरान “जीरो स्कूल ड्रॉपआउट”, शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार, तथा सशक्त विद्यालय प्रबंधन समितियों (SMCs) के निर्माण को प्राथमिक लक्ष्य के रूप में रखा गया है। यह एमओयू हस्ताक्षर तिथि से प्रभावी होकर 31 मार्च 2028 तक मान्य रहेगा।

इस एमओयू के तहत उक्त तीन प्रखंडों के 37 पंचायत, 224 गांव के 295 स्कूल और 268 आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘एजुकेशन सिग्नेचर प्रोग्राम’ के अंतर्गत शिक्षा के स्तर में बदलाव लाने का प्रयास होगा।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा, “गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा तक सभी बच्चों की पहुँच सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। यह साझेदारी बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ठोस कदम है।”

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel