Latest News

सांसद विधुत वरन महतो ने दिखाई टाटानगर-चाईबासा मेमू ट्रेन को हरी झंडी

Follow

Published on: 06-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। आज का दिन टाटानगर के लिए ऐतिहासिक, टाटानगर-चाकुलिया और टाटानगर-चाईबासा मेमू ट्रेन सेवाओं का आज सांसद विधुत वरन महतो ने हरी झंडी दिखाकर सफलतापूर्वक शुभारंभ किया।

ये नई ट्रेनें न केवल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए दैनिक आवागमन को सरल और तेज बनाएंगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

अब यात्रियों का समय बचेगा, सुविधाएं बढ़ेंगी और व्यापार को भी नया आयाम मिलेगा। यह क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर है।

इस विशेष उपलब्धि प्रदान करने हेतु यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को कोटि – कोटि धन्यवाद व आभार।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मेरे साथ जमशेदपुर पूर्वी के लोकप्रिय विधायक पूर्णिमा दास साहू जी, भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी, निरज सिंह जी सहित अनेकों कार्यकर्ता साथियों तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel