मथुरा। शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती स्कूल की बस की चपेट में आ गए। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना के बाद मृतका के परिजनों में आक्रोश फूट पड़ा।
परिजनों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे वहां जाम के हालात बन गए। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने में जुट गई।
विज्ञापन | Advertisement
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बस चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इलाके में इस हादसे को लेकर लोगों में स्कूल बसों की रफ्तार और सुरक्षा को लेकर भी चर्चा छिड़ गई है।



