उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष शौर्य भारद्वाज ने दक्षिणी कृष्णापुरी मोहल्ले के बाहर ये पोस्टर लगवाए, जिनमें एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के मोहल्ले में प्रवेश पर रोक की बात लिखी है। भारद्वाज ने इस गठबंधन को ‘ठगबंधन’ बताते हुए आरोप लगाया कि यह भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है।
स्रोत: India TV Hindi — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.indiatv.in/uttar-pradesh/aimim-azad-samaj-party-alliance-faces-opposition-entry-banned-posters-appear-in-muzaffarnagar-2026-11-15-1254580
विज्ञापन | Advertisement



