Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

“‘स्त्री 2’ में मुंज्या की एंट्री आखिरी पल में टली, जानें वजह”

Follow

Published on: 09-10-2024
 

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ इस साल की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक अपनी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। अमर कौशिक ने 2018 में रिलीज हुई ‘स्त्री’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। दूसरी तरफ ‘स्त्री 2’ हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करेन वाली फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने पिछले साल रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘जवान’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अमर कौशिक ने अपने करियर में अब तक चार फिल्में डायरेक्ट की हैं, जिनमें बाला, भेड़िया, स्त्री और स्त्री 2 शामिल हैं।

मुंज्या के प्रोड्यूसर रहे हैं अमर कौशिक

अमर कौशिक की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट ही रही हैं। अमर कौशिक अपनी फिल्मों में जबरदस्त कॉमेडी के तड़के के लिए मशहूर हैं। इसी के साथ उनकी फिल्मों में सोशल मैसेज भी जरूर होता है। उनकी सभी फिल्मों में ये देखने को मिला है। अमर कौशिक फिल्मों को डायरेक्टर करने के साथ ही प्रोड्यूस भी करते हैं। मुंज्या भी अमर कौशिक की प्रोड्यूस की फिल्मों में से एक है, जिसमें ना तो कोई बड़ा स्टार था और ना ही इसका बजट ज्यादा था, इसके बाद भी इस हॉरर कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। ये फिल्म ‘मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स’ का ही हिस्सा है, जिसमें शरवरी वाघ और अभय वर्मा लीड रोल में दिखाई दिए थे।

अमर कौशिक ने आने वाली फिल्मों पर भी बात की

अब हाल ही में अमर कौशिक ने ‘मैन ऑफ कल्चर’ पॉडकास्ट के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्मों को लेकर कई खुलासे किए। अमर ने ‘मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स’ की फ्यूचर में आने वाली फिल्मों पर भी खुलकर चर्चा की और साथ ही ‘मुंज्या’ को लेकर भी जबरदस्त खुलासा किया। अमर ने इस दौरान मुंज्या के भूत यानी मुंज्या को लेकर भी कई खुलासे किए। अमर कौशिक ने बताया कि जब मुंज्या हिट हो गई तो वह स्त्री 2 में भी एक छोटे से सीन में मुंज्या को लाना चाहते थे, लेकिन समय की कमी के चलते ऐसा नहीं हो पाया।

मुंज्या आ सकता था- अमर कौशिक

अमर ने कहा- ‘मुंज्या आ सकता था। फिल्म के आखिरी में वरुण का एक सीन है, मुन्नी की चड्डी वाला जहां मुंज्या आया है। वहां हमने सोचा था कि कैसा हो अगर मुंज्या कहीं छुपकर वरुण और अभिषेक की बातें सुन रहा हो। हमने ऐसा एक सीन शूट किया था। लेकिन, फिर हमें लगा कि अरे समय कम है। वीएफएक्स टाइम लेता है। तो लगा कि यार ये मुंज्या फिल्म में हिट हो गया है तो इसको यहां भी डाल देते हैं। वो जब वरुण और अभिषेक के किरदार वैम्पायर के बारे में बात कर रहे हैं कि दिल्ली में कुछ है तो उसमें वो पीछे से सुन रहा है। सोचा ऐसा कुछ डाल दूं क्या? मैंने जब वीएफएक्स वालों से पूछा कि कितना समय लगेगा तो उन्होंने कहा कि 20-25 दिन लगेंगे।’

वैम्पायर पर होगी मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की अगली फिल्म

‘मैंने सोचा, ये आइडिया ड्रॉप कर देते हैं। लेकिन, दिमाग में वो था कि मुंज्या आएगा। हालांकि, ये आइडिया बाद में आया था, पहले नहीं था। कई बार ऐसा होता है की चीजें उलटी पड़ जाती हैं। ऐसा होता है कि ये चल गया हे, इसलिए इसे भी डाल देते हैं। स्त्री, भेड़िया और मुंज्या बनाते समय ऐसा नहीं था। लेकिन, अब ये इंटेंशन गलत लगता है कि मुंज्या चल गई तो इसे स्त्री 2 में डाल दूं। तो ये सही नहीं था और वो पकड़ा जाता।’ बता दें, स्त्री 2 के बाद मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की अगली फिल्म वैम्पायर पर होगी और मेकर्स जल्दी ही इस फिल्म का ऐलान कर सकते हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना नजर आ सकते हैं। इसके बाद अमर कौशिक भेड़िया 2 पर भी काम करेंगे।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel