Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक

Follow

Published on: 18-06-2025

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम एवं घाटशिला तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल

ड्रग्स का अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा एवं नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण, तस्करी और बिक्री की रोकथाम पर चर्चा की गई।

उपायुक्त द्वारा ड्रग्स इंस्पेक्टर को निर्देश दिया गया कि दवा दुकानों के माध्यम से हो रही अवैध ड्रग्स की बिक्री के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री केवल चिकित्सकों के प्रस्क्रिप्शन पर ही हो। दुकानों में दवाओं के भंडारण एवं बिक्री की प्रक्रिया को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत नियमित रूप से जांचा जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के संचालित हो रही फार्मेसियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि नशे के दुरुपयोग को रोकने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही स्कूली और कॉलेज स्तर पर नशामुक्ति से संबंधित कार्यशालाओं का आयोजन कर युवाओं को जागरूक करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसी भी इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करें, ड्रग्स सप्लाई के तह तक जाएं। पुलिस विभाग एवं ड्रग इंस्पेक्टर आपस में समन्वय बवाकर नशे के कारोबार करने वाले माफियाओं पर कठोर तथा निरंतर कार्रवाई करें। उन्होने दवा दुकानदारों के साथ बैठक कर प्रतिबंधित दवाओं के संबंध में जानकारी देने तथा कानूनी कार्रवाई के प्रावधानों से अवगत किए जाने का निदेश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर दवा दुकानों के माध्यम से नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री एवं स्टॉक की जानकारी प्रत्येक माह प्रस्तुत करें। साथ ही दवा दुकानों में प्रतिबंधित दवाओं की सूची को डिस्पले करने का भी निदेश दिया। उन्होने नशे के आदी व्यक्तियों और उनके परिवारजनों की नियमित काउंसिलिंग तथा पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से नशापान से मुक्त लोगों को स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में संवेदनशील पहल करने की बात की गई।

साथ ही जनसाधारण से अपील किया गया कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें।

बैठक में उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, डीटीओ श्री धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, पुलिस उपाधीक्षक श्री भोला प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, तीनों नगर निकाय के सहायक नगर आयुक्त, ड्रग इंस्पेक्टर, फूड इंस्पेक्टर व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel