Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी हुए शामिल

Follow

Published on: 14-05-2025

 

  • थानावार सभी निजी स्कूल के प्राचार्य के साथ वर्कशॉप व प्रहरी क्लब की बैठक आयोजित का दिया गया निर्देश
  • ड्रग इंस्पेक्टर प्रत्येक माह दवा दुकानों में नार्कोटिक्स दवा के विक्रय और स्टॉक का रिपोर्ट देंगे
  • ड्रग्स का अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे । बैठक में नशीली दवाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों, नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण और तस्करी की रोकथाम पर चर्चा की गई।

इसके अलावा, शहरी क्षेत्र के युवा आबादी में नशे के खिलाफ जागरूकता लाने को लेकर थाना स्तर पर सभी निजी स्कूलों के प्राचार्य के साथ कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया गया जिसमें डालसा के भी प्रतिनिधि शामिल होंगे । वहीं नशे के खिलाफ सशक्त अभियान को लेकर स्कूलों में गठित प्रहरी क्लब का भी नियमित बैठक कर स्कूली बच्चों में जागरूकता लाने का निदेश दिया गया ।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर दवा दुकानों के माध्यम से होने वेली नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री एवं स्टॉक की जानकारी प्रत्येक माह प्रस्तुत करें। साथ ही दवा दुकानों में प्रतिबंधित दवाओं की सूची को डिस्पले करने का भी निदेश दिया।

मादक पदार्थों की खेती के संभावित क्षेत्रों की पहचान के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को बीटीएम के माध्यम से जांच करने एवं प्रतिवेदित करने का निदेश दिया गया । अंतर्राज्यीय और अंतरजिला मार्गों पर तस्करी की प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी एकत्र कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात की गई ।

बैठक में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई की समीक्षा में पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि जनवरी से अप्रैल माह तक 13 कांड एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुए हैं जिनमें 36 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। साथ ही बड़ी मात्रा में गांजा, ब्राउन सुगर, कफ सीरफ, डोडा आदि बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त PIT NDPS के तहत तीन अभियुक्तों का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। रेलवे डीएसपी ने बताया कि पिछले चार माह में 87 किलो गांजा जब्त किए गए हैं ।

वहीं उत्पाद विभागीय पदाधिकारी ने जानकारी दी कि पिछले 4 माह में कुल 769 अभियोग दर्ज किए गए जिनमें 73 लोगों को जेल भेजा गया । वहीं अवैध शराब निर्माण के विरूद्ध कार्रवाई में 18364 ली. अवैध चुलाई शराब, 345885 कि.ग्रो जावा महुआ, 4001 ली. विदेशी शराब, 671 ली. बीयर, 1140 ली. स्प्रिट, 5.62 ली देशी शराब जब्त किए गए हैं ।

बैठक में नशे के आदी व्यक्तियों और उनके परिवारजनों की नियमित काउंसिलिंग तथा पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से नशापान से मुक्त लोगों को स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में संवेदनशील पहल करने की बात की गई । साथ ही जनसाधारण से अपील किया गया कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें।

बैठक में डीसीएलआर श्री गौतम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, पुलिस उपाधीक्षक श्री भोला प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीएसई, डीईओ, तीनों नगर निकाय के सहायक नगर आयुक्त, डालसा के प्रतिनिधि, ड्रग इंस्पेक्टर व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel