Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनसीएल ने मनाया “कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस”

Published on: 28-04-2025

सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कम्पनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने सोमवार को “वर्ल्ड डे फॉर सेफ्टी एंड हेल्थ ऐट वर्क” मनाया। विश्वभर में यह दिन कर्मियों में व्यावसायिक दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम हेतु कार्यस्थल पर स्वास्थ्य व सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस “स्वास्थ्य और सुरक्षा में क्रांति: कार्यस्थल पर एआई और डिजिटलाइजेशन की भूमिका” विषय पर मनाया गया। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीएल सीएमडी, बी. साईराम, निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेंद्र मलिक, मुख्यालय से महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सर्वप्रथम खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि समर्पित की गई व सुरक्षा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सीएमडी एनसीएल बी. साईराम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डिजिटलाइजेशन को खनन प्रणाली की आवश्यकता बताते हुए नवाचारी तकनीकी को आत्मसात करने हेतु आह्वान किया। इसके अतिरिक्त उन्होने एनसीएल की नवाचारी पहलों जैसे ओआईटीडीएस प्रणाली, डीजीकोल, सिमयूलेटर एवं वर्चुअल रियलिटी और ओगमेंटेड रियलिटी आधारित प्रशिक्षण, अमलोरी परियोजना में 5 जी नेटवर्क स्थापना एवं अन्य के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होनें पूर्वानुमानित सुरक्षा विश्लेषण हेतु रोबोटिक्स जैसी नई तकनीकों के प्रयोग पर बल देते हुए कहा कि आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस जैसे सेफ्टी सेंसर,ऑटोमेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा उन्होने सुरक्षा हेतु तकनीक के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को भी जोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन), जितेंद्र मलिक ने मानव जीवन को सरल करने एवं सुरक्षा एवं स्वास्थ्य में एआई के महत्व का विस्तारित वर्णन करते हुए चेयरमैन, कोल इंडिया पी.एम. प्रसाद के संदेश का बाचन किया।इस दौरान एनसीएल के महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) पी. डी. राठी ने कार्यस्थल पर स्वयं के स्वास्थ्य व सुरक्षा के साथ ही मशीनों व सम्पत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए शून्य क्षति दक्षता प्राप्त करने की शपथ दिलवाई। एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel